
'जिंदा नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी हुई सच! ब्रिटेन के किंग को लेकर कही थी ये बात
AajTak
King Charles III Cancer: इस शख्स को अपनी भविष्यवाणियों को लेकर जीवित नास्त्रेदमस भी कहा जाता है. उसने कहा था कि किंग चार्ल्स की सेहत ठीक नहीं होने की संभावना है. उन्हें अपनी सेहत का दोगुना ध्यान रखने की जरूरत है.
भविष्य देखने का दावा करने वाले इस शख्स ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को लेकर एक बात कही थी. जिसे लेकर लोगों का कहना है कि ये सच हो गई है. इस शख्स का नाम एथोस सैलोमे (Athos Salomé) है. वह ब्राजील में रहता है. अपनी भविष्यवाणियों को लेकर उसे जीवित नास्त्रेदमस भी कहा जाता है. उसने कहा था कि किंग चार्ल्स की सेहत ठीक नहीं होने की संभावना है. उन्हें अपनी सेहत का दोगुना ध्यान रखने की जरूरत है.
उसके किए कई दावे सच भी हुए हैं. इसमें पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से लेकर एलन मस्क के ट्विटर को एक्स करना शामिल है. किंग चार्ल्स को बीते हफ्ते लंदन के एक अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. यहां उनका इलाज चल रहा था. बकिंघम पैलेस ने सोमवार यानी 5 फरवरी को घोषणा की कि किंग एक प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं. और उनका इलाज शुरू हो गया है. लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ब्रिटेन की रॉयल फैमिली का आधिकारिक निवास है.
बकिंघम पैलेस का कहना है कि किंग का अस्पताल में किसी और बीमारी का इलाज चल रहा था. इसका कैंसर से कोई लेना देना नहीं है. 75 साल के किंग को किस प्रकार का कैंसर है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि कहा गया है कि वो अपने इलाज को लेकर पूरी तरह पॉजिटिव बने हुए हैं. साथ ही जल्द से जल्द अपने सार्वजनिक जीवन में लौटने के लिए उत्सुक हैं. डेली स्टार को दिए एक इंटरव्यू में सैलोमे ने कहा कि किंग का अस्पताल में भर्ती होना बताता है कि उनकी की गई भविष्यवाणी सच हो गई है.
किंग की सेहत को लेकर सैलोमे ने हाल में ही नहीं बल्कि पहले ही बता दिया था. उन्होंने राज्याभिषेक के समय कहा था कि किंग को अपने स्वास्थ्य की दोगुनी देखभाल करने की जरूरत है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.










