
जिंदा झींगा खा रही थी चीनी महिला... उसने कर दिया अटैक! फिर जो हुआ...Video
AajTak
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जहां एक महिला को झींगे के उबलते हुए सूप को ऑर्डर देना महंगा पड़ गया. दरअसल इस झींगे ने कप से निकलकर अचानक महिला को ही काट लेता है. देखते ही देखते इस हादसे का वीडियो वायरल हो गया.
चीन के लोग अपनी अजीबोगरीब खाने की आदतों के लिए मशहूर हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर उनके ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसमें कोई चमगादड़ का सूप पीता दिखता है, तो कभी कोई कच्चा सांप खाते हुए नजर आता है. यहां लोग लगभग हर तरह की डिश को चखना चाहते हैं. लेकिन कई बार उन्हें इस आदत का नतीजा भी उठाना पड़ता है.
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जहां एक महिला को झींगे का उबलते हुए सूप का ऑर्डर देना महंगा पड़ गया. दरअसल इस झींगे ने कप से निकलकर अचानक महिला को ही काट लिया. देखते ही देखते इस हादसे का वीडियो वायरल हो गया. ये वीडियो @marcowatts_ इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है.
क्या है मामला
ये मामला है चीन के एक रेस्तरां की. जहां एक महिला खाने के रिव्यूव करने के इरादे से झींगा के उबलते हुए सूप का ऑर्डर करती हैं. जैसे ही ये ऑर्डर सामने आता है तो झींगा उबलते हुए सूप से निकलकर टेबल पर रेंगने लगा. महिला इसे देखकर हैरान हो जाती है. फिर चॉपस्टिक का इस्तेमाल वापस उबलते सूप में डालने की कोशिश करती है. लेकिन झींगा अचानक हलचल हो उठती है और उसके हाथ से चिपक जाता है.
देखें वीडियो
इसके बाद,महिला ने झींगे से छुटकारा पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. झींगे ने अपने नुकीले पंजों से उसके हाथ को कसकर पकड़ लिया. दर्द से तड़पती इस महिला को देख, रेस्तरां के एक कर्मचारी ने दखल दिया. झींगे को उसके हाथ से हटाने की कोशिश की.लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










