
जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद... फिर हुआ जोरदार धमाका, पाकिस्तान में ब्लास्ट का खौफनाक VIDEO
AajTak
ये धमाका ठीक उसी समय हुआ, जब भीड़ अपने नेता के जिंदाबाद के नारे लगा रही थी. एक पल में ही माहौल बदल गया. ब्लास्ट के बाद पूरे सभास्थल पर गुबार छा गया. धुंध-धूल के बीच किसी को कुछ समझ नहीं आया और जब ये धुंध छटी तो मौके पर लोगों को क्षत-विक्षत शव पड़े थे.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बाजौर जिले की खार तहसील में जो ब्लास्ट हुआ, उसका वीडियो सामने आया है. धमाके का वीडियो दिल दहलाने वाला है. जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल के सम्मेलन के दौरान लोग जुटे हुए थे. मंच से पार्टी के नेता का भाषण हो रहा था. इसी के साथ, भीड़ अपने नेता के जिंदाबाद के नारे लगा रही थी. इतने में मंच से गूंजा, हजरत मौलाना अब्दुल रशीद साहब... जिंदाबाद, जिंदाबाद.
ब्लास्ट होते ही छाया गुबार, धुंध छटी बिखरे दिखे शव ये धमाका ठीक उसी समय हुआ, जब भीड़ अपने नेता के जिंदाबाद के नारे लगा रही थी. एक पल में ही माहौल बदल गया. ब्लास्ट के बाद पूरे सभास्थल पर गुबार छा गया. धुंध-धूल के बीच किसी को कुछ समझ नहीं आया और जब ये धुंध छटी तो मौके पर लोगों को क्षत-विक्षत शव पड़े थे. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारियों का कहना है कि इस धमाके में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है.
प्रमुख नेता मौलाना जियाउल्लाह जान की भी धमाके में मौत सामने आया है कि ब्लास्ट में जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल के एक प्रमुख नेता मौलाना जियाउल्लाह जान की भी इस धमाके में मौत हो गई है. अधिकारी ने बताया कि घायलों को पेशावर और टिमरगेरा के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. जियो न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि लगभग 200 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि 5 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.
लोगों से सहयोग की अपील जेयूआई-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पार्टी के मीडिया सेल की ओर से जारी एक बयान में घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और स्थानीय सरकार से हमले की जांच की मांग की है. रहमान ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. साथ ही जेयूआई-एफ कार्यकर्ताओं से तुरंत अस्पतालों में पहुंचने और रक्तदान करने की भी अपील की.
जेयूआई-एफ नेता हाफिज हमदुल्ला ने कहा कि उन्हें आज सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन कुछ व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण वह नहीं आ सके. जेयूआई-एफ नेता ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा कि मैं विस्फोट की कड़ी निंदा करता हूं और इसके पीछे के लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि यह जिहाद नहीं बल्कि आतंकवाद है. उन्होंने कहा कि आज की घटना मानवता और बाजौर पर हमला है.सरकार से की ब्लास्ट की जांच की मांग हमदुल्ला ने मांग की कि विस्फोट की जांच की जानी चाहिए. साथ ही कहा कि जेयूआई-एफ को इससे पहले भी निशाना बनाया गया है. हमारे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. हमने इस पर संसद में आवाज उठाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और प्रांतीय सरकार से घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया. जमात-ए-इस्लामी के नेता ने बताई आतंकवाद की वापसी जमात-ए-इस्लामी के सीनेटर मुश्ताक अहमद ने भी विस्फोट की निंदा की और मौतों पर संवेदना व्यक्त की.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








