
जिंदगी मुश्किल लेकिन मोटी कमाई... 3300 KM दूर बसा कुवैत कैसे बन गया भारतीय मजदूरों का ठिकाना?
AajTak
कुवैत की अर्थव्यवस्था विदेशी कामगारों पर काफी हद तक निर्भर है. कुवैत में वहां के नागरिकों से ज्यादा विदेशी रहते हैं. वहां 10 लाख से ज्यादा आबादी भारतीयों की है. इन भारतीयों में से ज्यादातर वहां सिर्फ मजदूरी करते हैं. समझते हैं कि क्यों आखिर कुवैत भारतीयों की पसंद बना हुआ है?
कुवैत की एक बिल्डिंग में लगी आग से अब तक दर्जनों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 40 से ज्यादा भारतीय हैं. जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसे NBTC ग्रुप ने किराये पर लिया था. इस बिल्डिंग में 196 मजदूर रह रहे थे.
ये आग बुधवार तड़के चार बजे के आसपास लगी थी. जिस वक्त आग लगी, उस समय सभी 196 मजूदर सो रहे थे. किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. कुवैत के गृहमंत्री शेख फहद अल यूसुफ अल सबाह ने बिल्डिंग मालिक की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं.
कुवैत के अधिकारियों ने बताया कि मंगाफ की एक इमारत में लगी आग की वजह से 49 विदेशी मजदूरों की मौत हो गई है, जिनमें करीब 40 भारतीय हैं.
कुवैत एक ऐसा देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था काफी हद तक विदेशी कामगारों पर निर्भर है. वहां रहने वाले ज्यादातर भारतीय मजदूरी करते हैं. इस मजदूरी से उनकी कमाई तो अच्छी हो जाती है, लेकिन यहां जिंदगी जीना मुश्किल होता है. ज्यादा कमाई का लालच देकर ठेकेदार और मालिक मजदूरों को कमरों में ठूंस-ठूंसकर भर देते हैं. ऐसे में जानते हैं कि इन सबके बावजूद भारत से लगभग 33सौ किलोमीटर दूर बसा कुवैत भारतीयों को पसंद क्यों है?
कितने भारतीय हैं कुवैत में?
कुवैत के भारतीय दूतावास के मुताबिक, कई सालों से कुवैत काफी हद तक भारतीयों पर निर्भर है. यहां लगभग 10 लाख भारतीय रहते हैं, जो कुवैत की कुल आबादी का 21 फीसदी है. इतना ही नहीं, कुवैत की कुल वर्कफोर्स में भी 30 फीसदी भारतीय ही हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











