
'जिंदगी का एक तिहाई हिस्सा...', KBC 17 में इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, नम आंखों से बोले- दिल की गहराई...
AajTak
कौन बनेगा करोड़पति 17 खत्म हो रहा है. शो के फिनाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल होते दिखे. उन्होंने अपनी जर्नी और दर्शकों से मिले प्यार को लेकर बात की. बिग बी ने 32 मिनट तक नॉन स्टॉप गाने गाकर समा भी बांधा.
टीवी का नंबर वन क्वीज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 17 का आखिरी एपिसोड शूट हो चुका है. शो के फिनाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल होते नजर आए. फिनाले में अमिताभ बच्चन ने दिल को छू लेने वाली स्पीच भी दी. दर्शकों से मिले प्यार का आभार जताते हुए उनकी आंखें नम दिखीं.
अमिताभ क्यों हुए इमोशनल?
शो के फिनाले एपिसोड से अमिताभ बच्चन का एक खास प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. बिग बी हॉट सीट पर बैठे हुए तमाम दर्शकों का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने इमोशनल होते हुए कहा- कभी-कभी, हम एक पल को इतनी गहराई से जीते हैं और उसमें इतने खो जाते हैं कि जब वो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचता है, तो ऐसा लगता है जैसे ये अभी-अभी शुरू हुआ था और इतनी जल्दी खत्म हो रहा है.
'सब कुछ ऐसा लगता है जैसे कल ही हुआ हो. इन भावनाओं से गुजरते हुए मैं इस खेल के आखिरी दिन की शुरुआत कर रहा हूं. अपने जीवन का एक-तिहाई हिस्सा, बल्कि एक-तिहाई से भी ज्यादा आप सभी के साथ बिताना मेरे लिए एक महान सौभाग्य रहा है.'
बिग बी का क्यों भारी हुआ दिल?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












