
जिंदगी और मौत के बीच हवा में लटके रहे लोग, देखें शॉकिंग वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो चीन का बताया जा रहा है. जहां लोग झूला झूल रहे थे, तभी पेंडुलम राइड बीच हवा में ही रुक गई. लोग कम से कम 10 मिनट तक ऐसे ही बीच हवा में लटके रहे. हालांकि बाद में काफी कोशिशों के बाद झूले को ठीक कर लिया गया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक झूले पर बीच हवा में कई लोगों को फंसा हुआ देखा जा सकता है. ये मामला चीन के एक एम्यूजमेंट पार्क का है. जहां लोग झूलों का मजा लेने गए थे लेकिन उनके साथ जो कुछ हुआ, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. वह खुशी और उत्साह के बजाए डर के कारण चिल्लाने लगे. ऐसा करीब 10 मिनट तक चलता रहा. चीन के अनहुई प्रांत के फुयांग शहर में ये लोग पेंडुलम राइड पर सवार हुए थे, जो अचानक रुक गई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग किस तरह बीच हवा में फंसे हुए हैं. इसके पीछे का कारण मैकेनिकल फेलियर (मशीन में आई खराबी) बताया जा रहा है. झूला ऐसे वक्त पर चला बंद हो गया, जब वो लोगों को काफी ऊंचाई तक लेकर पहुंच गया था. पार्क में मौजूद कर्मियों ने झूले को ठीक करने की काफी कोशिश की लेकिन वो विफल रहे. वह कंट्रोल पैनल को रीस्टार्ट नहीं कर पा रहे थे. कई कोशिशों के बाद अधिकारियों ने झूले पर चढ़कर उसे ठीक करने का फैसला लिया.
Amusement park-goers hung upside down for 10 minutes at the highest point of giant pendulum ride after it malfunctioned in China’s Fuyang city. Workers had to clamber up to manually fix the ride and theme park officials said the malfunction was caused by a “weight issue.” pic.twitter.com/YvrGUKe1wx
कैसे खराब हो गया झूला?
पार्क के अधिकारियों का कहना है कि झूले में ये दिक्कत इसलिए आई क्योंकि वो लोगों का वजन सहन नहीं कर सका. उस पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे. गनीमत रही कि 10 मिनट के भीतर झूला ठीक कर लिया गया. प्रभावित लोगों को बाद में रिफंड भी किया गया. साथ ही हादसे से मिले सदमे का इलाज कराने के लिए मेडिकल का खर्च उठाने की बात भी कही गई. वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी शेयर कर रहे हैं. बता दें, लंबे समय से चीन में लोगों को घरों में बंद रहना पड़ रहा था, लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद अब ये एम्यूजमेंट पार्क जैसी जगहों पर जा रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










