
जारी हुआ CTET 2026 का सिटी स्लिप, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड
AajTak
CTET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी गई है. सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को यह जानकारी मिलेगी कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा.
CTET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. CTET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी गई है. इस सिटी स्लिप में यह बताया जाता है कि उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा. सिटी स्लिप आप CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी जाएगी.
CTET 2026 सिटी स्लिप कहां से डाउनलोड होगी? CBSE, जो हर साल दो बार CTET परीक्षा आयोजित करता है. लिंक जारी हो चुका है, उम्मीदवार ctet.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे.
CTET 2026 परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी CTET 2026 परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट) पर होगी. परीक्षा भारत के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 20 भाषाओं में उपलब्ध होगी.
CTET 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर 'CTET 2026 City Slip' लिंक पर क्लिक करें. लॉगिन पेज खुलेगा, ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा डालें. स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी देखें. सिटी स्लिप डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें
सिटी स्लिप में कौन-कौन सी जानकारी चेक करें? डाउनलोड करने के बाद इन बातों को जरूर जांच लें: उम्मीदवार का नाम रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर जन्म तिथि परीक्षा की तारीख और दिन शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम आवंटित परीक्षा शहर
CTET 2026 पेपर 1 का सिलेबस भाषा I और II: पठन कौशल और भाषा शिक्षण पर्यावरण अध्ययन: परिवार, भोजन, पानी, यात्रा, आवास बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र: बाल विकास और सीखने की प्रक्रिया मैथेमेटिक्स: नंबर, ज्योमेट्री, शेप्स.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









