
जाम में फंसकर मिस हो गई फ्लाइट तो पैसेंजर ने ट्रैफिक पुलिस को ठहराया जिम्मेदार, FIR की मांग
AajTak
बिहार के आरा में सड़क जाम में फंसे एक शख्स की फ्लाइट छूट गई तो उसने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ केस दर्ज करने का आवेदन दिया. इस यात्री का कहना है कि उसे पटना से कोलकाता की इंडिगो फ्लाइट में जाना था, लेकिन जाम में फंसे रहने के कारण फ्लाइट मिस हो गई. जाम को लेकर यातायात विभाग के अधिकारियों से भी बात की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया.
बिहार के आरा में एक व्यक्ति जाम की वजह से एयरपोर्ट समय से नहीं पहुंच सका. इससे उसकी फ्लाइट मिस हो गई. इसके बाद नाराज पैसेंजर ने फ्लाइट छूटने का जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिस को ठहराया है. पैसेंजर ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ एफआईआर को लेकर आवेदन दिया है. हालांकि वेबसाइट पर दिए गए आवेदन पर फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है. इसको लेकर अब यात्री कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कह रहा है.
यह पूरा मामला कोईलवर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. यातायात पुलिस पर केस दर्ज कराने की मांग करने वाले यात्री का नाम दयाशंकर सिंह है. दयाशंकर बड़हरा थाना क्षेत्र के सोहरा त्रिभुआनी गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि वो 27 जून को आवश्यक काम से पटना से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट से जाना था. ये फ्लाइट सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर थी, उसे पकड़ने के लिए सोहरा त्रिभुआनी से सुबह साढ़े पांच बजे निजी वाहन से निकले थे.
जाम में फंसने की वजह से समय से नहीं पहुंच पाए एयरपोर्ट
इसी दौरान पटना-बक्सर फोरलेन पर आरा के कोईलवर के पास भीषण जाम में फंस गए. जाम में फंसने और जरूरी काम से जाने की मजबूरी के बारे में कोईलवर थाना प्रभारी को फोन पर बताया. उनसे आग्रह किया कि वो किसी तरह से जाम से छुटकारा दिला दें, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. इसकी वजह से वो समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए और फ्लाइट जाम में फंसे रहने के कारण छूट गई.
फ्लाइट हुई मिस तो ट्रैफिक पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







