
जामा मस्जिद से लाल किले का किराया मांगा 6 हजार.... विदेशी लड़की ने बताई रिक्शा वाले की कहानी
AajTak
भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए "अतिथि देवो भव:" का स्लोगन है. जब कोई पर्यटक भारत आता है, तो वह देश की छवि भी अपने साथ ले जाता है. पर्यटन किसी भी देश की रीढ़ होती है, लेकिन कई बार उनके साथ बदसलूकी की घटनाएँ 'अतिथि देवो भव:' की छवि पर दाग लगा देती हैं.
भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'अतिथि देवो भव:' का स्लोगन है. जब कोई पर्यटक भारत आता है, तो वह देश की छवि भी अपने साथ ले जाता है. पर्यटन किसी भी देश की रीढ़ होती है, लेकिन कई बार उनके साथ बदसलूकी की घटनाएँ 'अतिथि देवो भव:' की छवि पर दाग लगा देती हैं.
ऐसा ही एक मामला हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया, जब सिंगापुर की ट्रैवल व्लॉगर सिल्विया चान ने दिल्ली में अपने अनुभव को साझा किया. सिल्विया, जो भारत की यात्रा पर निकली हैं, इसी सिलसिले में दिल्ली आईं. वहां एक रिक्शा चालक ने उनके साथ खराब बर्ताव किया. सिल्विया के मुताबिक, रिक्शा चालक ने शुरुआत में दोस्ताना व्यवहार किया, लेकिन बाद में सवारी के किराए के नाम पर अत्यधिक पैसे की मांग की.
जामा मस्जिद से शुरू हुआ धोखाधड़ी का सिलसिला
सिल्विया ने पुरानी दिल्ली की गलियां देखने का मन बनाया और एक रिक्शा चालक से मिलीं. शुरुआत में चालक ने बहुत अच्छा व्यवहार किया और तय किराए ₹100 के तहत उन्हें जामा मस्जिद से लाल किला तक पहुंचाया लेकिन समस्या तब पैदा हुई जब चालक ने ₹100 के भुगतान को अस्वीकार कर दिया और इसके बजाय ₹6,000 की मांग करने लगा. इस घटना ने न केवल सिल्विया को निराश किया बल्कि दिल्ली में पर्यटन की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव डाला है.
देखें वीडियो
इंस्टाग्राम पर फूटा गुस्सा

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










