
'जामा नहीं, जुमा मस्जिद...', संभल की शाही मस्जिद का बदलेगा साइन बोर्ड, जानिए ASI ने क्या कहा
AajTak
संभल की जामा मस्जिद एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि एएसआई ने इसे
उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद का नाम कथित रूप से बदला जा सकता है. एएसआई ने नया नेमप्लेट तय कर दिए हैं. इसका एक नया साइनबोर्ड सर्वे डिपार्टमेंट द्वारा संभल के एक थाने में भेजा भी गया है. इस नए बोर्ड पर मस्जिद को "जुमा मस्जिद" कहा गया है, जबकि ये मस्जिद "शाही जामा मस्जिद" के नाम से जानी जाती है.
नीले रंग का एएसआई का साइन बोर्ड फिलहाल सत्यव्रत पुलिस चौकी पर रखा गया है और इसे जल्द ही पुराने नेम प्लेट की जगह स्थापित किया जाएगा. एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने बताया कि मस्जिद के बाहर एएसआई ने पहले भी साइनबोर्ड स्थापित किए थे, लेकिन कुछ लोगों ने इसे हटा दिया था, और इसे शाही जामा मस्जिद के नाम से बदल दिया था.
यह भी पढ़ें: संभल हिंसा में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से पूछताछ, वकीलों की फौज के साथ नखासा थाने पहुंचे
मस्जिद परिसर में पहले से मौजूद है "जुमा मस्जिद" का बोर्ड
एएसआई के वकील का कहना है कि दस्तावेजों में मस्जिद का नाम "जुमा मस्जिद" ही है. विष्णु शर्मा ने बताया कि इसी (जुमा मस्जिद) नाम के साथ एक नीला एएसआई बोर्ड पहले से ही मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद है. अभी तक एएसआई ने नए नेम प्लेट लगाए जाने के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें: रामनवमी पर संभल में 'सत्यव्रत पुलिस चौकी' का उद्घाटन, हिंसा में फेंके गए पत्थरों से हुआ निर्माण

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











