
जापान की हवा इतनी साफ कि 200 किलोमीटर दूर से दिख गया माउंट फूजी, भारतीय ने दिखाया नजारा
AajTak
दिल्ली में एयर क्वालिटी लगातार खराब बनी हुई है. विजिबिलिटी हद से ज्यादा कम हो चुकी है. सड़कों पर धुंध और स्मॉग के कारण कुछ मीटर आगे तक देख पाना भी मुश्किल हो गया है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी दिल्ली के AQI को लेकर बहस तेज है. लोग दूसरे देशों की साफ हवा से तुलना कर रहे हैं.
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जापान की साफ हवा का नजारा दिखाया गया है. यह वीडियो जापान में रहने वाले एक भारतीय अजीम मंसूरी ने शेयर किया है. वीडियो में अजीम दावा करते हैं कि वह जिस जगह खड़े हैं, वहां से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित माउंट फूजी बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा है.
वीडियो की शुरुआत में अजीम कैमरे की तरफ देखकर दूरी के बारे में बताते हैं. इसके बाद वह कैमरा घुमाते हैं और अगले ही पल आसमान में उभरा माउंट फूजी नजर आता है. न धुंध. न स्मॉग. न धुआं. यही साफ दृश्य लोगों को हैरान कर रहा है.
'दिल्ली में 10 मीटर आगे भी नहीं दिखता'
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जापान बनाम भारत की तुलना शुरू हो गई. खासतौर पर दिल्ली की एयर क्वालिटी को लेकर लोग खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.एक यूजर ने लिखा कि यहां दिल्ली में 10 मीटर दूर का भी नहीं दिखता. लेकिन कुछ भी कहो. दिल्ली की बात ही अलग है.एक दूसरे यूजर ने कहा कि भाई. ऐसा नीला आसमान देखे हुए तो जमाना हो गया. यहां कि हवा मेरे फ्यूचर से भी ज्यादा क्लियर है
देखें वायरल वीडियो

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












