
जापानी नौसेना के दो हेलिकॉप्टर प्रशांत महासागर में क्रैश, 2 की मौत, 7 लापता लोगों की तलाश में जुटे युद्धपोत
AajTak
जापानी नौसेना के 2 हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण के दौरान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें 1 की मौत हो गई और 7 लापता हो गए हैं जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है.
आठ चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहे जापानी नौसेना के दो हेलिकॉप्टर ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान क्रैश हो गए हैं. यह हादसा रात के वक्त हुआ जब टोक्यो के दक्षिण में प्रशांत महासागर में दोनों हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. चालक दल के एक सदस्य शव समुद्र से बरामद कर लिया गया है, बचे हुए 7 सदस्य अभी तक लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है.
जापान के रक्षा मंत्री माइनोरू किहारा ने मीडिया को बताया कि मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के दो एसएच-60के हेलिकॉप्टरों ने चालक दल के चार-चार सदस्यों को लेकर उड़ान भरी थी और शनिवार देर रात टोक्यो से लगभग 600 किलोमीटर (370 मील) दक्षिण में तोरीशिमा द्वीप के पास उनका संपर्क टूट गया. किहारा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का तुरंत पता नहीं चला है, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले दोनों हेलिकॉप्टर एक-दूसरे से टकराए होंगे.
यह भी पढ़ें: Russia का सुपरसोनिक बमवर्षक फाइटर जेट क्रीमिया के पास क्रैश, Ukraine का दावा- हमने हिट किया... Video
आपस में टकराने से हुए क्रैश?
किहारा ने कहा कि बचावकर्मियों ने एक उड़ान डेटा रिकॉर्डर, हेलिकॉप्टर से एक ब्लेड और एक ही क्षेत्र से दोनों हेलीकॉप्टरों के टुकड़े बरामद किए हैं, जो संकेत देते हैं कि दोनों एसएच-60के एक-दूसरे के करीब उड़ रहे थे. अधिकारी यह पता लगाने के लिए उड़ान डेटा का विश्लेषण करेंगे कि दुर्घटना का कारण क्या रहा.
एमएसडीएफ ने लापता चालक दल की खोज और बचाव के लिए आठ युद्धपोत और पांच विमान तैनात किए हैं. सिकोरस्की द्वारा डिज़ाइन किए गए और सीहॉक के नाम से जाने जाने वाले हेलिकॉप्टर, डबल इंजन वाले थे जो मल्टी-मिशन विमान, पानी में रात के समय पनडुब्बी रोधी प्रशिक्षण पर थे.रात 10:38 बजे एक का संपर्क टूट गया और एक मिनट बाद एक स्वचालित आपातकालीन सिग्नल भेजा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








