
जापानी नस्ल के इस डॉगी के मीम की 29 करोड़ में हुई नीलामी, नया रिकॉर्ड हुआ कायम
AajTak
डॉगी इंसान के सबसे सच्चे दोस्त कहे जाते हैं. इनमें वफादारी कूट-कूटकर भरी होती है. इनकी कई नस्लें हैं, जिसके हिसाब से इनका दाम तय होता है, लेकिन हम यहां डॉगी की नहीं बल्कि उसकी मीम की बात कर रहे हैं.
डॉगी इंसान के सबसे सच्चे दोस्त कहे जाते हैं. इनमें वफादारी कूट-कूटकर भरी होती है. इनकी कई नस्लें हैं, जिसके हिसाब से इनका दाम तय होता है, लेकिन हम यहां डॉगी की नहीं बल्कि उसकी मीम की बात कर रहे हैं. जापानी नस्ल के इस डॉगी की मीम की नीलामी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. (फोटो/Getty images) जापानी नस्ल के डॉगी शीबा इनु के मीम को NFT (अपूरणीय टोकन) के रूप में नीलाम किया गया. शुक्रवार को हुई इस नीलामी में इस मीम की अंतिम बोली 29 करोड़ 29 लाख लगी. इतनी बड़ी रकम में बिकने वाले अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एनएफटी मीम बन गया है. (फोटो/Getty images) नीलामी साइट जोरा पर मंगलवार को ये मीम नीलामी के लिए रखा गया था. @pleasrdao द्वारा इस मीम की बोली 1,696.9 एथेरियम क्रिप्टो करेंसी लगाई, जिसकी कीमत $4 मिलियन, यानि करीब 29 करोड़ है. (फोटो/Getty images)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











