
जानें कौन थे सीएम योगी के ओएसडी मोतीलाल सिंह, हादसे में हुई मौत
Zee News
CM Yogi OSD accident: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोती लाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है. उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
लखनऊ: CM Yogi OSD accident: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोती लाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है. हादसे में पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं. उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त तीन लोग गाड़ी में सवार थे. मोती लाल सिंह, उनकी पत्नी और ड्राइवर. गाड़ी के सामने एकाएक कोई जानवर आ गया, उसे बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ है. हादसा इतना बड़ा था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. UP CM Yogi Adityanath's OSD Motilal dies in road accident
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओएसडी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. वहीं मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बात की गई है और ओएसडी की घायल पत्नी को हर संभव इलाज उपलब्ध कराने को कहा गया है. सीएम योगी मोतीलाल सिंह के अंतिम संस्कार में भी हिस्सा ले सकते हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








