
जानें कोरोना इस बार क्यों हुआ जानलेवा? हैप्पी-हाइपोक्सिया है साइलेंट किलर
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है. रोजाना मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. दूसरी लहर में ऑक्सीजन की डिमांड ज्यादा बढ़ने लगी है. इसके पीछे का कारण हैप्पी- हाइपोक्सिया है. यहां हैप्पी से खुश होने की जरूरत नहीं, बल्कि ये कोरोना की जानलेवा स्थिति है.
कोरोना की दूसरी लहर से देश में त्राहिमाम मचा हुआ है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस बार संक्रमण इस कदर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है कि उन्हें पता ही नहीं लग रहा कि कब इसकी गिरफ्त में आ गए हैं. मरीज में ऑक्सीजन का स्तर गिरता है पर इसका आभास उसे नहीं होता है. हैप्पी-हाइपोक्सिया के चलते स्थिति क्रिटिकल हो जाती है. जबकि कोरोना की पहली लहर में ऐसा नहीं था. उस दौरान शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर सांस फूलने लगती और बुखार आने पर मरीज अस्पताल जाता था. इसके बाद तत्काल इलाज मिलने पर स्थिति पर काबू में हो जाती थी, लेकिन इस बार मरीजों में हल्की खांसी और बुखार है, लेकिन सांस नहीं फूल रही. हल्की खांसी और बुखार खतरनाक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के एडिशनल एमएस डॉ. महेश्वर प्रसाद चौरसिया ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों में हल्की खांसी और बुखार है, लेकिन सांस नहीं फूल रही और जब फूलने लगती है, तो देखा गया कि अस्पतालों में पहुंचने वाले अधिकतर मरीजों का ऑक्सीजन स्तर 70 से लेकर 75 के बीच मिलता है. यही वजह है कि इस बार डेथ भी ज्यादा हो रही हैं. उन्होंने बताया कि "हैप्पी हाइपरक्सिया से बचने के लिए सबसे अच्छा जरिया है समय-समय पर शरीर के ऑक्सीजन स्तर की जांच की जाए और किसी खुशफहमी में न रहा जाए. डॉ महेश्वर के अनुसार एक आंकड़े के मुताबिक दूसरी लहर में करीब 15 प्रतिशत मरीज हैप्पी-हाइपोक्सिया से संबिधत हैं."
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










