
जानी थी बारात और दूल्हा पहुंच गया हवालात, शादी से पहले की ये गलती
AajTak
बिहार में पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्त को शराब के साथ गिरफ्तार किया. फिर मेडिकल कराने के बाद जेल में भेज दिया. गिरफ्तारी वाले दिन ही युवक की बारात जानी थी. युवक की बारात नहीं जा सकी और उसकी होने वाली पत्नी बारात आने का इंतजार करती रही.
बिहार (Bihar) के बगहा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी में दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए शराब ले जा रहे दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उधर, दुल्हन शादी के इंतजार में ही बैठी रही. पुलिस ने दूल्हे के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से साढ़े तीन लीटर देशी शराब और बाइक बरामद हुई है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रामनगर थाना क्षेत्र के डैनमरवा के रहने वाले 24 साल के साजिद मियां पिता नेशार मियां ग्राम की बारात पास के ही गांव में जानी थी. बारात निकलने से पहले साजिद अपने दो दोस्त हेफाजुद्दीन और मुस्तफा के साथ शराब लेने के लिए निकला. तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर शराब लेने गए थे.
देखें वीडियो...
शनिवार शाम को जब तीनों वापस लौट रहे थे, उसी समय रामनगर थाना के एसआई विजेंद्र चौधरी, एलटीएफ पदाधिकारी वीरेंद्र राम, एएसआई मोहम्मद इरशाद, रामशरण प्रसाद पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे. पुलिस टीम ने साजिद की बाइक रुकवाई. तलाशी लेने पर उनके पास से साढ़े तीन लीटर देशी शराब बरामद हुई. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार करके पुलिस थाने ले गई. तीनों का मेडिकल कराया गया और फिर जेल भेज दिया.
दूल्हा जेल में और दुल्हन करती रही इंतजार
साजिद जेल में था और दुल्हन बारात का इंजतार करती रही. परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया भी कि साजिद की आज शादी है, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी. साजिद के नहीं छूटने पर बारात नहीं जा सकी.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








