
जानिए क्या है पॉपुलर Clubhouse ऐप, अब ये एंड्रॉयड के लिए आ रहा है
AajTak
Clubhouse को अब एंड्रॉयड पर भी लाने की पूरी तैयारी हो रही है. पिछले महीने Clubhouse के को-फाउंडर और CEO Paul Davison ने कन्फर्म किया था ये ऐप एंड्रॉयड पर भी आ रहा है. इसको एड्रॉयड के लिए मई महीने में लॉन्च किया जाएगा. अब खबर आ रही है Clubhouse एंड्रॉयड ऐप की बीटा टेस्टिंग हो रही है.
Clubhouse को अब एंड्रॉयड पर भी लाने की पूरी तैयारी हो रही है. पिछले महीने Clubhouse के को-फाउंडर और CEO Paul Davison ने कन्फर्म किया था ये ऐप एंड्रॉयड पर भी आ रहा है. इसको एड्रॉयड के लिए मई महीने में लॉन्च किया जाएगा. अब खबर आ रही है Clubhouse एंड्रॉयड ऐप की बीटा टेस्टिंग हो रही है. अपने ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कहा ये Clubhouse के एंड्रॉयड बीटा वर्जन को कुछ टेस्टर्स के लिए उपलब्ध करवा रहा है. Clubhouse आने वाले टाइम में ज्यादा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. Clubhouse एक इनवाइट-ओनली ऐप है. ये ऑडियो-चैट रूम काफी चर्चा में रहा है. कई बड़े और चर्चित लोग इसका हिस्सा रहे हैं. Clubhouse ऑडियो बेस्ड ऐप है. इस वजह से इसमें स्पीकर और गेस्ट की आवाज आपको बस सुनाई देती है. स्पीकर और गेस्ट जो आपस में बातचीत कर रहे होते हैं वो यूजर्स सुनते हैं. कई सोशल मीडिया डोमेन Clubhouse के जैसे ही ऐप या फीचर पर काम कर रहे हैं. कई कंपनियां इस फीचर को अपने प्लेटफॉर्म पर जारी भी कर चुकी हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










