
जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं केजरीवाल की बेटी हर्षिता, IIT-JEE से लेकर बोर्ड परीक्षा में रही अव्वल
AajTak
अरविंद केजरीवाल की बेटी पढ़ाई में हमेशा टॉप पर रही हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक अव्वल रहकर उन्होंने अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है. आइए जानते हैं हर्षिता केजरीवाल कितनी पढ़ी-लिखी हैं.
Who Is Arvind Kejriwal's Daughter: शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं. 15 अप्रैल तक जेल भेजे गए केजरीवाल को बेल मिलने की संभावना भी कम होती जा रही है. आईआरएस की नौकरी छोड़ अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी लॉन्च की थी. अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मुख्यमंत्री का पद संभाल सकती हैं. इससे पहले साल 2014 में यह अफवाह फैलाई जा रही थी अरविंद केजरीवाल की बेटी आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर सकती हैं, लेकिन इन बातों को केजरीवाल ने खारिज कर दिया था.
अरविंंद केजरीवाल के परिवार में कौन-कौन है?
अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल का एक बेटा और एक बेटी है. शादी के एक साल बाद सुनीता केजरीवाल ने बेटी हर्षिता को जन्म दिया था. हर्षिता हमेशा से पढ़ाई में नंबर वन रहीं हैं. केजरीवाल ने 1985 में आईआईटी जेईई एग्जाम दिया और देशभर में 563वीं रैंकिंग हासिल की थी, इसके बाद वह आईआरएस अफसर भी रहे हैं. पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बेटी ने भी आईआईटी से पढ़ाई की है.
बेटी हर्षिता में बोर्ड परीक्षा में रहीं अव्वल
हर्षिता 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में 96 फीसदी अंक लाई थीं. हर्षिता ने साल 2014 में जेईई एडवांस्ड एग्जाम क्लियर किया था उन्होंने 3,322 की रैंक हासिल की थी. उन्होंने यह परीक्षा तब पास की जब उनके पिता अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे. उस समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दायर मानहानि से जुड़े एक मामले में अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इसके बाद हर्षिता ने आईआईटी दिल्ली में दाखिला लिया था, यहां से उन्होंने इंजीनियरिंग में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी.
इसके बाद गुरुग्राम की एक कंपनी में हर्षिता ने नौकरी भी है. साल 2020 में हर्षिता ने अपनी नौकरी से छुट्टी लेकर आम आदमी पार्टी के लिए खूब प्रचार-प्रसार किया था. चुनाव से पहले केजरीवाल के परिवार के सदस्य डोर-टू-डोर कैम्पेन कर रहे थे. इस कैम्पेन में हाथ में आम आदमी पार्टी का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड लिए बेटी हर्षिता भी शामिल थीं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










