
जानलेवा हमले के बाद बाइडेन ने ट्रंप से की फोन पर बात, वॉशिंगटन लौट रहे अमेरिकी राष्ट्रपति
AajTak
व्हाइट हाउस ने अपने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ने पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो और बटलर, पेनसिल्वेनिया के मेयर बॉब डैंडोय से भी बात की.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर जानलेवा हमले के बाद जो बाइडेन ने उनसे फोन पर बातचीत की है. व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की. हालांकि, व्हाइट हाउस के अधिकारी ने यह नहीं बताया कि दोनों ने किस बारे में बात की. राष्ट्रपति ने पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो और बटलर, पेनसिल्वेनिया के मेयर बॉब डैंडोय से भी बात की.
2 सेंटीमीटर से बचे ट्रंप...
ट्रंप पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थे, इसी दौरान अचानक एक शख्स ने गोलीबारी शुरू कर दी. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हादसे में रिपब्लिकन कैंडिडेट ट्रंप बाल-बाल बच गए और गोली उनके दाहिने कान को छलनी करते हुए निकल गई. अगर गोली 2 सेंटीमीटर भी अंदर की तरफ आई होती, तो ट्रंप की जान जा सकती थी.
जैसे ही पहली गोली चली, ट्रम्प ने कहा, 'ओह' और अपने कान को पकड़ लिया, क्योंकि उसके बाद दो और गोलियों की आवाज सुनी जा सकती हैं. इसके बाद ट्रंप नीचे झुक गए.
हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "उन्हें ऐसा लगा कि गोली उनके कान के आर-पार हो गई है."
हमले के बाद ट्रंप...

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









