
'जानबूझकर दिल्ली शराब नीति से छेड़छाड़ की...', सीबीआई का केजरीवाल पर बड़ा आरोप
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई ने कहा कि शराब घोटाले में हुई साजिश में केजरीवाल की पूरी-पूरी संलिप्तता थी. दिल्ली सरकार के सभी फैसले केजरीवाल के निर्देश पर ही लिए गए. उन्होंने दिल्ली शराब नीति से जानबूझकर छेड़छाड़ की.
शराब घोटाले मामले में सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की. इस दौरान सीबीआई ने घोटाले में केजरीवाल की संलिप्तता को लेकर बड़े दावे किए हैं.
सीबीआई ने कहा कि शराब घोटाले में हुई साजिश में केजरीवाल की पूरी-पूरी संलिप्तता थी. दिल्ली सरकार के सभी फैसले केजरीवाल के निर्देश पर ही लिए गए. उन्होंने दिल्ली शराब नीति से जानबूझकर छेड़छाड़ की.
सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल को जमानत मिलने पर वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं. आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल की पत्नी सुनीता गवाहों को प्रभावित करने के लिए लगातार झूठे नैरेटिव पेश कर रहे हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









