
जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाता था पटवारी, कहता था- ये 'बॉडी टेस्ट' है
AajTak
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर का एक पटवारी जाति प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के कपड़े उतवाकर अपने मोबाइल से फोटो खींचने के साथ ही वीडियो बनाता था. आरोपी पटवारी कहता था कि ये 'बॉडी टेस्ट' में शामिल है. मामला सामने आने के बाद आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है. आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक पटवारी का घिनौना चेहरा सामने आया है. पटवारी जाति प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लड़कियों और महिलाओं का यौन शोषण करता था. वह नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के कपड़े उतरवाकर अपने मोबाइल से फोटो लेने के साथ ही वीडियो बनाता था. आरोपी उनसे कहता था कि ये 'बॉडी टेस्ट' है. अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
जानकारी के अनुसार, पटवारी सूरजपुर जिले के गेतरा में पोस्टेड है. उसका नाम सैयद मोहम्मद रजा है. गेतरा के सरपंच गिरधारी आयाम ने बताया कि मामला 5 मई का है. नाबालिग के पिता पंचायत भवन में जाति प्रमाण-पत्र बनवाने पहुंचे थे. वहां से दस्तावेजों पर पांच गवाहों के हस्ताक्षर कराने के लिए गांव भेज दिया गया. नाबालिग लड़की पंचायत भवन में ही रही.
जब लड़की के पिता वापस लौटे और उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं तो उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि पटवारी ने मेरे कपड़े उतरवाकर फोटो खींची है. इसके बाद पीड़िता के पिता रात 10:30 बजे शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन वहां महिला पुलिस अधिकारी नहीं होने की वजह से उन्हें लौटा दिया गया. नाबालिग की मां ने कहा कि पुलिस ने दो दिन बाद केस दर्ज किया था. अभी तक कार्रवाई नहीं की है. आरोपी अभी फरार है.
नाबालिग की मां ने कहा- पटवारी ने हमें पैसे देने की भी कोशिश की
नाबालिग की मां ने कहा कि पटवारी ने तीन और महिलाओं के साथ ऐसा किया है. पटवारी ने मेरी बेटी और मेरे पति का पीछा भी किया. चुप रहने का दबाव बनाया. पैसे देने की कोशिश की. हमसे माफी मांगी. कहा कि वो ऐसा दोबारा नहीं करेगा. अपना ट्रांसफर करवा लेगा.’

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











