
जातिवादी बहस के बीच भाजपा की बड़ी नियुक्तियां क्या पैगाम देती हैं
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजनीति में जारी जाति की बहस के बीच संगठन में कई अहम नियुक्तियां की है. बिहार और उत्तर प्रदेश से जुड़े ये फैसले बीजेपी के भीतर नेतृत्व संतुलन, सामाजिक प्रतिनिधित्व और चुनावी प्राथमिकताओं का महत्वपूर्ण संकेत दे रहे हैं.
बीजेपी ने नितिन नबीन के साथ साथ बिहार और यूपी में भी नई नियुक्तियां की है. बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्यों में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.
नई नियुक्तियों में भी बीजेपी ने वही रवैया अख्तियार किया है, जो पहले भी देखने को मिला है. करीब करीब वही पैटर्न नजर आता है, जो 2023 के आखिर में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्रियों के चयन में देखने को मिला था.
बीजेपी ये सब ऐसे माहौल में कर रही है जब विपक्ष की तरफ से घोर जातिवाद की राजनीति पर पूरा जोर है. बिहार चुनाव अभी अभी बीता है जहां कास्ट सर्वे भी हो चुका है, और कास्ट सेंसस को लेकर लगातार मुहिम भी चलाई गई है. केंद्र सरकार, बीजेपी की सत्ता है, राष्ट्रीय जनगणना के साथ जाति जनगणना भी कराने जा रही है.
खास बात ये है कि चुनाव बाद बीजेपी ने बिहार में प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं बदला है, बल्कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी बिहार से ही बनाया है. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति अंतरिम व्यवस्था है, और पूर्णकालिक अध्यक्ष का इंतजार है.
बिहार की नियुक्तियों का संदेश
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बिहार से ही आते हैं. और, वो सवर्ण कैटेगरी के हैं. कायस्थ कास्ट से हैं. और, बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष संजय सरावगी भी सवर्ण कैटेगरी वाले ही हैं. वो वैश्य समुदाय से आते हैं - ऐसे देखें तो बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दोनों ही सवर्ण जातियों से आते हैं.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








