
जाट आइकॉन के नाम पर यूनिवर्सिटी BJP का ढोंग, सपा करेगी अटल जी के गांव का विकास: अखिलेश
Zee News
भाजपा ने यूनिवर्सिटी को 'जाट आइकॉन' राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ढोंग करार दिया. उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह आजीवन सांप्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे, उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक बड़े भाजपा नेता की जमानत जब्त कराई थी.
लखनऊ: अलीगढ़ में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे, उसी समय राजधानी लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार की खामियां गिना रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर को अलीगढ़ में जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 सितंबर 2019 को इस यूनिवर्सिटी की स्थापना का वादा अलीगढ़ की जनता से किया था.
''जाट आइकॉन के नाम पर विश्वविद्यालय भाजपा का ढोंग है'' भाजपा ने इस यूनिवर्सिटी को 'जाट आइकॉन' राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ढोंग करार दिया. उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह आजीवन सांप्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे, उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक बड़े भाजपा नेता की जमानत जब्त कराई थी. अखिलेश 1957 के लोकसभा चुनाव की बात कर रहे थे, जब राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार होते हुए भी जीत दर्ज की थी, जबकि जनसंघ से चुनाव लड़ रहे अटल बिहारी वाजपेयी तीसरे स्थान पर रहे थे.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









