
जहां रोज बिकते थे 2–3 इंडक्शन कुकटॉप, वहां 2 दिनों में 100 से ज्यादा बिके, वायरल वीडियो
AajTak
आंध्र प्रदेश के Visakhapatnam से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार दावा करता है कि उसकी दुकान में सिर्फ दो दिनों में 100 से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप बिक गए.
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दुकानदार दावा करता है कि उसकी दुकान में अचानक इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री बहुत तेजी से बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि सिर्फ दो दिनों के अंदर उसने 100 से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप बेच दिए. आमतौर पर जहां एक दिन में 2–3 यूनिट ही बिकते थे, वहीं अचानक मांग बढ़ने से बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिला. वीडियो में Nasir Saleh यह भी बताते हैं कि उनके पिता ने पहले ही ज्यादा स्टॉक मंगवा लिया था, जिससे वे बढ़ती मांग को पूरा कर पाए.
सामान्य दिनों में बिकते थे सिर्फ 2 से 3 कुकटॉप वीडियो में एक पिता और उसके बेटे के बीच बातचीत दिखाई देती है. बेटा अपने पिता से पूछता है कि उनकी दुकान पर आम दिनों में कितने इंडक्शन कुकटॉप बिकते हैं. इस पर पिता बताते हैं कि सामान्य दिनों में वे एक दिन में सिर्फ 2 से 3 कुकटॉप ही बेच पाते हैं. लेकिन पिछले दो दिनों में बिक्री अचानक बढ़कर 100 से ज्यादा यूनिट तक पहुंच गई.'
वीडियो में बेटे नासिर सालेह बताते हैं कि उस समय भी कई ग्राहक दुकान के बिलिंग काउंटर पर खड़े होकर इंडक्शन कुकटॉप खरीदने का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता को पहले ही अंदाजा हो गया था कि मांग बढ़ सकती है, इसलिए उन्होंने करीब पांच दिन पहले ही बड़ी संख्या में इंडक्शन कुकटॉप का ऑर्डर दे दिया था.
दुकानदार की बिजनेस प्लानिंग की तारीफ कर रहे लोग वीडियो में दुकान के अंदर एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी दिखाई देता है, जिसमें दावा किया गया है कि उस दिन 93 इंडक्शन कुकटॉप बिक चुके थे. यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर ईंधन की कमी की अफवाह भी सोशल मीडिया पर चल रही हैं. माना जा रहा है कि इसी वजह से कुछ लोग गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने कहा कि संकट की आशंका होने पर लोग जल्दी तैयारी करने लगते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने दुकानदार की दूरदर्शिता और बिजनेस प्लानिंग की तारीफ भी की है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







