
जहां 'मोदी सरनेम' पर दिया था बयान, वहीं से राहुल करेंगे 'सत्यमेव जयते' आंदोलन, कांग्रेसियों ने छेड़ी मेरा घर आपका घर मुहिम
AajTak
कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया, राहुल गांधी की अयोग्यता का मुद्दा कोलार में उनके भाषण से शुरू हुआ था. अब 5 अप्रैल को राहुल गांधी कोलार आकर 'सत्यमेव जयते'आंदोलन शुरू करेंगे. यह पूरे देश में चलेगा. कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर 'मेरा घर, आपका घर' कैंपेन शुरू कर दिया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 5 अप्रैल को कर्नाटक के कोलार से पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन 'सत्यमेव जयते' आंदोलन की शुरुआत करेंगे. खास बात ये है कि यह वही जगह है, जहां 2019 में उन्होंने 'मोदी सरनेम' को लेकर बयान दिया था, जिसके लिए उन्हें मानहानि के मामले में दोषी ठहराया गया और उनकी संसद सदस्यता चली गई.
कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'सत्यमेव जयते'आंदोलन की जानकारी दी. इस दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भी मौजूद रहे. इस मौके पर शिवकुमार ने कहा, राहुल गांधी की अयोग्यता का मुद्दा कोलार में उनके भाषण से शुरू हुआ था. अब 5 अप्रैल को राहुल गांधी कोलार आकर 'सत्यमेव जयते'आंदोलन शुरू करेंगे. यह पूरे देश में चलेगा.
उन्होंने बताया कि हमने उनसे आंदोलन की शुरुआत कोलार से करने के लिए कहा था. वे तैयार हो गए और हमने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. डी के शिवकुमार ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं की मौजूदगी में राहुल कोलार की धरती से बदलाव का संदेश देंगे.
राहुल गांधी को 23 मार्च सूरत कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराया था. राहुल ने अप्रैल 2019 में कोलार में ये कहा था, सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है? कोर्ट के फैसले के अगले दिन ही लोकसभा सचिवालय की ओर से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई.
इतना ही नहीं राहुल की सदस्यता जाने के बाद राहुल को सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस दिया गया है. उन्हें 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने का समय दिया गया है. राहुल गांधी दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित 12, तुगलक रोड पर सरकारी आवास में रहते हैं. इस बंगले में राहुल 2005 से ही रह रहे थे.
राहुल गांधी को 24 दिन में खाली करना होगा बंगला... जानें लुटियंस जोन में सांसदों को आवास मिलने और वापसी का पूरा प्रोसेस राहुल गांधी ने हाउसिंग कमेटी को बंगला खाली करने का समय बढ़ाने के लिए चिट्ठी लिखी है. इस पर कमेटी फैसला करेगी. लोकसभा की हाउसिंग कमेटी में 11 सदस्य हैं, जिसके अध्यक्ष बीजेपी सांसद सीआर पाटिल हैं.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








