
जहांगीरपुरी दंगा: गिरफ्तारी के बाद भी नहीं ढीली हुई अकड़, मुख्य आरोपी ने दिखाया 'पुष्पा स्टाइल'
AajTak
Jahangirpuri riots : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस एक्शन में आ चुकी है और वीडियो को खंगालते हुए अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है.
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर हुए दंगा मामले में पुलिस ने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में से 14 को रविवार देर शाम रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने 14 में से 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि दंगे के दो मुख्य आरोपी अंसार और असलम को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया.
पुलिस कस्टडी में भी दंगे का मुख्य आरोपी अंसार पूरी तरह से बेशर्मी पर उतारू था और स्टाइल मारता हुआ देखा गया. दरअसल, पुलिस जहांगीरपुरी दंगे के आरोपियों को पेशी के लिए रोहिणी कोर्ट ले जा रही थी तब भी दंगाई बेखौफ नजर आए. इस दौरान पुलिस की कस्टडी में मुख्य आरोपी अंसार ने 'पुष्पा' का पोज दिया.
पुलिस की गिरफ्त में अंसार ने पुष्पा स्टाइल में हरकतें कीं. इस दौरान अंसार के चेहरे पर न तो दंगे का कोई मलाल था और न ही पुलिस का खौफ. देखें VIDEO...
आरोपियों को नहीं है कानून का कोई लिहाज आरोपी अंसार जिस तरह का पुलिस गिरफ्त में स्टाइल मार रहा है, उससे जाहिर होता है कि उसे कानून का कोई लिहाज नहीं है.
1 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया अंसार रविवार को रोहिणी कोर्ट में जहांगीरपुरी दंगे के आरोपियों को पेश करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि 15 अप्रैल को ही अंसार और असलम को पता लग गया था कि एक शोभायात्रा निकलने वाली है और इन लोगों ने साजिश रची थी. दिल्ली पुलिस की दलील है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी है और उसके आधार पर और भी पहचान करनी है.अभी और भी सबूत इकट्ठे कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः-

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









