
'जहरीली हवा से बचकर...', दिल्ली को लेकर ब्रिटेन-कनाडा-सिंगापुर ने अपने टूरिस्ट्स को जारी की एडवाइजरी
AajTak
उत्तर भारत में बिगड़ती एयर क्वालिटी को देखते हुए UK, कनाडा और सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली के आनंद विहार में AQI 493 दर्ज किया गया है, जो
दिल्ली और उत्तर भारत में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता अब अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बनती जा रही है. सोमवार को ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर की यात्रा को लेकर चेतावनी दी है. राजधानी दिल्ली में हवा की हालत बेहद खतरनाक बनी हुई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 493 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है.
सिंगापुर हाई कमीशन ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत में GRAP का स्टेज-4 लागू होने के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में रह रहे या यात्रा की योजना बना रहे सिंगापुर के नागरिक सतर्क रहें. हाई कमीशन ने लोगों को एयर क्वालिटी पर नजर रखने और यात्रा से पहले स्थिति की समीक्षा करने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी से मिलीं CM रेखा गुप्ता, लगे AQI…AQI के नारे!
वहीं, ब्रिटेन के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) ने कहा कि उत्तर भारत में सर्दियों के महीनों अक्टूबर से फरवरी के दौरान वायु प्रदूषण एक गंभीर स्वास्थ्य खतरा बन जाता है. एडवाइजरी में कहा गया है कि गर्भवती महिलाएं, दिल और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोग भारत यात्रा से पहले डॉक्टर से परामर्श लें. ब्रिटेन ने चेताया कि बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर प्रदूषण का असर ज्यादा गंभीर हो सकता है.
कनाडा ने भी इसी तरह की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. कनाडा सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे नियमित रूप से एयर क्वालिटी की निगरानी करें, खासकर वे लोग जो सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. कनाडा की एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली जैसे शहरी इलाकों में स्मॉग और धुएं की स्थिति सर्दियों में सबसे खराब होती है, जबकि ग्रामीण इलाकों में पराली जलाने से भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित होती है.
इन देशों की चेतावनी ऐसे समय आई है जब दिल्ली में घने स्मॉग और कमजोर हवाओं के चलते प्रदूषक जमीन के पास फंसे हुए हैं. हालात को देखते हुए प्रशासन ने GRAP के तहत सख्त पाबंदियां लागू की हैं, लेकिन फिलहाल राजधानी की हवा लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








