
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 50वें CJI होंगे, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने सरकार को भेजा नाम
AajTak
केंद्र सरकार ने CJI यू यू ललित से अगले CJI के नाम की सिफारिश मांगी है. यूयू ललित का कार्यकाल 8 नवंबर तक है. परंपरा के मुताबिक, CJI दूसरे वरिष्ठतम जज के नाम की सिफारिश सरकार को भेजते हैं. अभी जस्टिस यूयू ललित के बाद जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ दूसरे वरिष्ठतम जज हैं.
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे. मौजूदा चीफ जस्टिस यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी यानी देश के अगले CJI के तौर पर केंद्र सरकार से जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की है. केंद्र को पत्र भेजने से पहले चीफ जस्टिस यूयू ललित ने आज सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों की मीटिंग बुलाई थी. परंपरा के मुताबिक, देश के मौजूदा सीजेआई अपने उत्तराधिकारी की सिफारिश करने वाला औपचारिक पत्र सरकार को भेजते हैं.
दरअसल, केंद्र सरकार ने CJI यू यू ललित से अगले CJI के नाम की सिफारिश मांगी थी. यूयू ललित का कार्यकाल 8 नवंबर तक है. परंपरा के मुताबिक, CJI दूसरे वरिष्ठतम जज के नाम की सिफारिश सरकार को भेजते हैं. अभी जस्टिस यूयू ललित के बाद जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ दूसरे वरिष्ठतम जज हैं.
पढ़ें: Dhananjaya Y. Chandrachud: कौन हैं जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ जो बनने जा रहे हैं अगले मुख्य न्यायाधीश
यह एक तरह की परंपरा है, जिसके मुताबिक केंद्र की ओर से औपचारिक आग्रह मिलने पर चीफ जस्टिस अपनी रिटायरमेंट से लगभग महीने भर पहले एक बंद लिफाफे में अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करते हैं. हालांकि, चीफ जस्टिस अपने बाद सबसे वरिष्ठ जज के नाम की सिफारिश करते हैं, जिसके बाद सरकार उनकी नियुक्ति करती है.
चीफ जस्टिस यूयू ललित का 74 दिन का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है. वह आठ नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. 9 नवंबर को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ दो साल के लिए देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे. मौजूदा नियम के मुताबिक, जस्टिस चंद्रचूड़ 11 नवंबर को अपने 65वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट में शपथ ग्रहण के दौरान ही स्पष्ट हो जाता है कि कौन चीफ जस्टिस बनेंगे और उनका कार्यकाल कितना होगा. मौजूदा रिकॉर्ड के मुताबिक, देश को 2027 में पहली महिला चीफ जस्टिस मिलेंगी. जस्टिस बी वी नागरत्ना महज 27 दिनों के लिए देश के सर्वोच्च न्यायालय का नेतृत्व करेंगी. उनके पिता जस्टिस ईएस वेंकटरामैय्या भी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







