
जश्न-ए-बहार... कहीं लगे हर-हर महादेव तो कहीं जय श्री राम के नारे, सुरंग से निकले मजदूरों के गांवों में होली-दिवाली
AajTak
Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी में 41 मजदूरों सुरंग से बाहर आते ही उनके परिजनों के साथ ही लोगों ने जश्न मनाया और आतिशबाजी की. इसी के साथ कई जगह जय श्रीराम के नारे लगाए गए. लोगों ने कहा कि रेस्क्यू टीम को धन्यवाद कि उन्होंने इतनी मेहनत से मजदूरों की जान बचाई है.
Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद मजदूरों की सलामती की दुआएं कर रहे लोगों ने जश्न मनाया. मजदूरों के गांवों के साथ ही कई जगहों पर होली-दिवाली और ईद एक साथ मनाई गई. लोगों ने आतिशबाजी के साथ ही मिठाई खिलाकर खुशी मनाई.
उत्तरकाशी की सुरंग से सबसे पहले झारखंड के खूंटी के रहने वाले विजय होरो को बाहर निकाला गया. बाहर आते ही विजय ने माता-पिता और पत्नी से बात की. वहीं टनल से रांची ओरमांझी के खीरा बेड़ा से तीन बाहर निकले तो उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यहां सुरंग से बाहर आए अनिल बेदिया के पिता चरकू बेदिया ने मोदी सरकार को धन्यवाद दिया.
वहीं उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के भी मजदूर सुरंग में फंसे थे. टनल से सुरक्षित बाहर निकले मनजीत के घर में आज दिवाली मनी और पटाखे जलाए. सिलकेरा टनल से 17 दिनों बाद निकलने के बाद मनजीत की मां ने बताया कि जब उनके परिवार को पता चला था कि मनजीत टनल में फंसा है तो मनजीत के पिता ने घर में रखे जेवर गिरवीं रखे, और करीब 9 से 10 हजार रुपये लेकर उत्तरकाशी गए थे. अब उनके पास 290 रुपये ही बचे हैं. यही आस है कि वह घर तक आ जाएंगे, नहीं तो ऊपर वाला उनकी मदद करेगा.
यह भी पढ़ेंः सुरंग से एक-एक कर ऐसे बाहर निकले 41 मजदूर, देखें Inside Video
मनजीत की मां ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, हमारा बेटा बाहर आ गया. 17 दिन बाद आज बाहर आया है. सरकार को धन्यवाद. सरकार भगवान है हमारे लिए. मजदूरों के लिए भगवान है सरकार. धन्यवाद उत्तराखंड की सरकार. बहुत-बहुत धन्यवाद. उनके बाल बच्चे ठीक रहें. यही प्रार्थना है. हमने बहुत इंतजार किया. देवी देवताओं से भीख मांगते थे कि हमारी झोली में बेटे को डाल दो. अब हम बहुत खुश हैं.
बिहार के भोजपुर आरा के श्रमवीर सबाह अहमद के घर भी खुशी मनाई जा रही है. घर के चिराग को टनल से बाहर निकलने की तस्वीर देख पिता-मां और पत्नी की आंखों से आंसू आ गए. सबाह अहमद के परिवार वालों ने कहा कि आज लाड़ला सुरक्षित है, इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं. हमारे घर एक साथ ईद दिवाली और होली मनाई जा रही है. सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते नजर आए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











