
जल्द ही 12 से 18 साल के Children के लिए उपलब्ध होगी Zydus Cadila COVID-19 वैक्सीन, केंद्र ने SC को दी जानकारी
Zee News
भारतीय दवा कंपनी Zydus Cadila की COVID-19 वैक्सीन जल्द ही 12 से 18 साल की उम्र के किशोरवय बच्चों के लिए उपलब्ध होगी. यह जानकारी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी है.
नई दिल्ली: जल्द ही देश को स्वदेशी दवा कंपनी Zydus Cadila द्वारा विकसित किया गया एक नया COVID-19 वैक्सीन मिलने वाला है. केंद्र (Centre) ने इस संबंध में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट (SC) को जानकारी दी है. Zydus Cadila ने वैक्सीन के लिए क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है. साथ ही यह वैक्सीन (Vaccine) जल्द ही 12 से 18 वर्ष के किशोरवय लड़के-लड़कियों के लिए उपलब्ध होगी. यह खबर ऐसे समय में आई है, जब कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर में बच्चों (Children) के ज्यादा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. इस वैक्सीन की सूचना देते हुए केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामे के जरिए कहा है, 'डीएनए वैक्सीन विकसित कर रही Zydus Cadila ने 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों में अपना क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया और अब इसे मंजूरी मिलने का इंतजार है. जल्द ही यह इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए उपलब्ध होगा.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









