
जल्द जारी हो सकता है CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड, 6 मार्च से शुरू होगी परीक्षा
AajTak
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होने वाली है. ऐसे में NTA कभी भी एडमिट कार्ड जारी कर सकता है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CUET PG 2026 एग्जाम 6 मार्च से शुरू होने वाला है. ऐसे में एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है, जो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर किया जाएगा. जिस भी उम्मीदवार ने पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं.
कब है परीक्षा?
NTA की ओर से जारी की गई नोटिस के मुताबिक, CUET-PG 2026 की परीक्षाएं 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कंप्यूटर के बेसिस पर होगी. साथ ही देशभर के विभिन्न केंद्रों पर इसका आयोजन 3 शिफ्टों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10.30 तक की होगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 से 2 बजे तक होगी. वहीं, तीसरी शिफ्ट शाम के 4 से 5.30 तक आयोजित होगी.
सिटी स्लिप हो चुकी है जारी
इस परीक्षा के लिए NTA ने 26 फरवरी 2026 को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है. इसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में है. इससे छात्रों को समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी.
इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








