
जल्दबाजी में बुक की रैपिडो, राइडर निकला क्लास का टॉपर… पोस्ट वायरल
AajTak
एक युवक ने जल्दबाजी में रैपिडो बुक की, लेकिन राइडर के रूप में सामने आया उसका स्कूल का पूर्व क्लास टॉपर. दोनों के बीच हुई छोटी लेकिन भावुक बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस घटना ने लोगों को याद दिलाया कि नंबर और डिग्री भविष्य की गारंटी नहीं होते, और कोई भी काम छोटा नहीं होता.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह कहानी सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि जिंदगी की हकीकत भी दिखाती है एक युवक ने जल्दबाजी में रैपिडो से बाइक राइड बुक की. जब उसने राइडर का नाम देखा—चंदन—तो उसे अपने स्कूल के क्लास टॉपर की याद आई. पहले तो उसने सोचा कि यह महज नाम की समानता होगी, लेकिन जब राइडर सामने आया तो वह सच में वही चंदन निकला, जो कभी पढ़ाई में सबसे आगे रहता था.
कई बार डिग्री के बाद भी सक्सेस नहीं मिलती इस मुलाकात ने उसे सोचने पर मजबूर कर दिया. हम अक्सर मान लेते हैं कि जो पढ़ाई में टॉपर होता है, वही जिंदगी में सबसे आगे जाएगा. लेकिन हकीकत हमेशा ऐसी नहीं होती. कई बार कम पढ़े-लिखे लोग भी मेहनत, किस्मत और सही मौके के कारण बड़ी मंजिल हासिल कर लेते हैं. वहीं, कई डिग्री और शानदार नंबर होने के बावजूद कुछ लोगों को वैसी सफलता नहीं मिल पाती, जैसी उनसे उम्मीद की जाती है. जिंदगी सिर्फ मार्क्स या डिग्री से तय नहीं होती. हालात, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक परिस्थितियां और मौके- ये सब मिलकर इंसान का रास्ता तय करते हैं. यह कहानी यही याद दिलाती है कि किसी की मौजूदा स्थिति देखकर उसके पूरे सफर का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. सबसे जरूरी है मेहनत, ईमानदारी और आत्मसम्मान क्योंकि मंजिल तक पहुंचने का रास्ता हर किसी के लिए अलग होता है.
“चिंता मत करो, मैं तुमसे किराया नहीं लूंगा” राइड शुरू होने से पहले युवक ने हल्के अंदाज में कहा, “अरे रैपिडो भैया!” इस पर चंदन मुस्कुराते हुए बोला, “पहले ओटीपी बता दो. ”रास्ते में दोनों के बीच छोटी लेकिन दिल को छू लेने वाली बातचीत हुई. युवक ने पूछा कि उसने रैपिडो चलाना कब शुरू किया. चंदन ने शांति से जवाब दिया, “जिंदगी हमेशा हमारी योजना के मुताबिक नहीं चलती, दोस्त… लेकिन कोई बात नहीं.” फिर मुस्कुराते हुए बोला, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राइडर बनूंगा और तुम मेरे ग्राहक बनोगे. जिंदगी अनिश्चित है. अब बैठो, मैं तुम्हें सुरक्षित छोड़ देता हूं.”
लोगों की प्रतिक्रियाएं यह कहानी X पर ‘भारत माता के सेवक’ नाम के अकाउंट से शेयर की गई. पोस्ट के लास्ट में एक मैसेज लिखा गया. “नंबर, डिग्री या टॉपर होना भविष्य की गारंटी नहीं है. कोई भी काम छोटा नहीं होता. अगर ईमानदारी से काम किया जाए, तो हर काम सम्मानजनक होता है.” पोस्ट वायरल होते ही लोग भावुक हो गए. कुछ ने कहा, “जिंदगी पल भर में बदल सकती है.”कुछ ने लिखा, “सफलता सीधी लाइन में नहीं मिलती, हालात कभी भी बदल सकते हैं.” कई लोगों ने अपने स्कूल या कॉलेज के टॉपर्स की कहानियां भी शेयर की, जो आज अलग-अलग कारणों से सामान्य नौकरियां कर रहे हैं.
क्या सीख मिलती है? यह कहानी याद दिलाती है कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. पढ़ाई में अव्वल होना जरूरी है, लेकिन जीवन की राह हमेशा सीधी नहीं होती. सबसे जरूरी है ईमानदारी और आत्मसम्मान—क्योंकि कोई भी काम छोटा नहीं होता.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









