
जलते-जलते बचे SI! कांग्रेस फूंक रही थी गृह मंत्री का पुतला, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी, हुई भयंकर छीनाझपटी
Zee News
Ratlam SI Rescued from Burning: पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस ने काफी इंतजाम किए, चारों तरफ घेराबंदी की. लेकिन तमाम इंतजाम के बाद भी कांग्रेसियों का हुड़दंग कम नहीं हुआ. पुलिस ने पुतला खींचने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुतला छीना और उसमें आग लगा दी.
रतलाम/चंद्रशेखर सोलंकीः Congress Protest in Ratlam: देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने साइकिल रैली (Congress Cycle Rally) और अन्य तरीकों से विरोध का महाप्रदर्शन किया. रतलाम (Ratlam) में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी था. यहां कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व CM दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh) से पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) का पुतला फूंक रहे थे. उसी दौरान पुलिसकर्मी और कार्यकर्ताओं में छीनाझपटी हुई. जिसमें एक पुलिसकर्मी आग में जलने से बाल-बाल बच गया. ये नेता रहे प्रदर्शन में शामिल शहर के स्टेशन रोड थाना में पदस्थ Sub Inspector प्रदर्शन के दौरान पुतला जलने से रोकने में लगे हुए थे. तभी वह आग की भभक में आ गए. हादसे में उनकी वर्दी नहीं आई, लेकिन हाथ के कुछ बाल जल गए. उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे नेताओं में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मयंक जाट नदारद दिखे. वहीं प्रदेश सचिव किसन सिंघाड़ समेत कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया व महिला कांग्रेस नेता याशमीन शेरनी भी प्रदर्शन में शामिल रहीं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










