
जर्मन मेट्रो का अजब नजारा, ट्रेन के अंदर ही शुरू हो गई नाइट क्लब पार्टी...
AajTak
इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक मेट्रो ट्रेन को ही लोगों ने क्लब बना लिया है और डीजे की धुन पर जमकर नाच रहे हैं. ऐसे में जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?
मेट्रो ट्रेन को नाइट क्लब की तरह इस्तेमाल करते एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जर्मनी का है. इसे टेक्नो सबवे पार्टी बताया जा रहा है और वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि वह इसी इवेंट का दृश्य है. इसमें मेट्रो के डिब्बों को लोगों नाइट क्लब बना दिया है.
अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर @technoravetv नाम के हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है- जर्मनी में, टेक्नो सबवे पार्टी नाम का एक अनोखा इवेंट मेट्रो ट्रेन को चलती-फिरती रेव पार्टियों में बदल देता है.
ट्रेन के अंदर बना जाता है नाइट क्लब जैसा माहौल यूजर ने दावा किया है कि लोग इस इवेंट के दौरान ट्रेन के अंदर क्लब जैसा माहौल एन्जॉय करते हैं, जो दोपहर के बाद शुरू होता है और शाम तक चलता रहता है. यह इवेंट नूर्नबर्ग में होता है, जो एक मोबाइल पार्टी का अनुभव देता है जो इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक को जमीन के नीचे नाचने के रोमांच के साथ मिलाता है, यह पार्टी कई घंटों तक चलती है और अक्सर रात तक चलती रहती है.
लोकल ग्रुप्स द्वारा ऑर्गनाइज की गई टेक्नो सबवे पार्टी, जर्मनी के इलेक्ट्रॉनिक म्यूज़िक और कम्युनिटी के प्यार का प्रतीक बन गई है, जो एक ऐसा शानदार और अनोखा अनुभव देती है जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट को एक अस्थायी डांसफ्लोर में बदल देता है.
वीडियो जर्मनी के ही एक और सबवे पार्टी के होने का दावा वहीं इसी वीडियो के साथ टैग एक और यूजर @finn_schaller ने कमेंट सेक्शन में दावा किया है कि इस क्लिप में दो जगह के वीडियो हैं. दूसरा वीडियो मैंने बनाया है. यह हमारे अपने इवेंट, सबवे मेट्रो पार्टी का है, जो जर्मनी के नूर्नबर्ग में ही हुआ था, लेकिन इस इवेंट का टेक्नो ट्रेन पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है, जो एक अलग कॉन्सेप्ट है और वह भी नूर्नबर्ग में होता है और उसे अलग-अलग प्रमोटर ऑर्गनाइज करते हैं.
काफी आकर्षक होते हैं ये इवेंट टेक्नो ट्रेन एक रेगुलर इवेंट है जो असल ट्रेन में होता है, जबकि हमारा इवेंट और यहां दिखाया गया क्लिप सबवे (U-Bahn) के अंदर फिल्माया गया था. इसलिए वीडियो के दूसरे क्लिप को टेक्नो ट्रेन से नहीं जोड़ा जा सकता.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










