
जर्मनी में बोले पीएम मोदी, इमरजेंसी लोकतंत्र पर काला धब्बा, डेमोक्रेसी को कुचलने की कोशिश हुई
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, हम भारतीय जहां भी रहते हैं अपने लोकतंत्र पर गर्व करते हैं. उन्होंने कहा, आज 26 जून है. 47 साल पहले लोकतंत्र को बंधक बनाने और उसे कुचलने का प्रयास किया गया था. इमरजेंसी भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है. भारत में 25 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी का ऐलान किया था. यह 21 मार्च 1977 को हटाई गई थी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1975 की इमरजेंसी को भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक काला धब्बा बताया. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र हर भारतीय के डीएनए में है और 47 साल पहले, लोकतंत्र को बंधक बनाने और उसे कुचलने का प्रयास किया गया था लेकिन देश की जनता ने इसे कुचलने की तमाम साजिशों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया. पीएम मोदी G-7 में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी दौरे पर थे. यहां उन्होंने ऑडी डोम स्टेडियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया.
पीएम मोदी ने कहा, हम भारतीय जहां भी रहते हैं अपने लोकतंत्र पर गर्व करते हैं. उन्होंने कहा, आज 26 जून है. 47 साल पहले लोकतंत्र को बंधक बनाने और उसे कुचलने का प्रयास किया गया था. इमरजेंसी भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है. भारत में 25 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी का ऐलान किया था. यह 21 मार्च 1977 को हटाई गई थी.
पीएम मोदी ने 30 मिनट तक भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, भारत की जनता ने लोकतंत्र को कुचलने की सभी साजिशों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया. मोदी ने कहा, मोदी ने कहा कि भारतीयों को अपने लोकतंत्र पर गर्व है. आज, हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत लोकतंत्र की जननी है. संस्कृति, भोजन, कपड़े, संगीत और परंपराओं की विविधता हमारे लोकतंत्र को जीवंत बनाती है. भारत ने दिखाया है कि लोकतंत्र उद्धार कर सकता है.
इतना ही नहीं पीएम मोदी ने मन की बात के दौरान भी इमरजेंसी का जिक्र कर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, दुनिया के अन्य देशों में ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं, जहां लोगों ने लोकतांत्रिक तरीकों से तानाशाही मानसिकता को हराया.
म्यूनिख में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, मोदी ने भारत की सफलता की कहानी को बढ़ावा देने और भारत की सफलता के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करने में प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना की. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने भारत के विकास का भी जिक्र किया, साथ ही भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों और योजनाओं के बारे में भी बताया.
पीएम ने कहा, भारत पिछले दो साल से 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रहा है. उन्होंने कहा, उपलब्धियों की यह लिस्ट बहुत लंबी है. अगर मैं बोलता रहूं तो आपके रात के भोजन का समय खत्म हो जाएगा. जब कोई देश सही नीयत से सही फैसले समय पर लेता है तो उसका विकास होना तय है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








