
जर्मनी, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों का बैक टू बैक दिल्ली दौरा, डिप्लोमेसी के मोर्चे पर भारत का टाइट शेड्यूल
AajTak
फॉरेन डिप्लोमेसी के मोर्चे पर भारत सरकार अगले कुछ सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाली है. अगले कुछ दिनों में फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों का नई दिल्ली दौरा प्रस्तावित है. इस दौरान एजेंडे में यूक्रेन संकट, मेगा डिफेंस डील, व्यापार, खाद्यान्न और एनर्जी पर व्यापक चर्चा होगी और इन मोर्चों पर भारत अपने हितों को प्रमुखता से उठाएगा.
अगले कुछ महीनों में भारत में वीवीआईपी विदेशी मेहमानों की कतार लगने वाली है. जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरान भारत यूक्रेन संकट, खाद्य संकट और दुनिया की ऊर्जा जरूरतों पर इन देशों के साथ बड़े कूटनीतिक फैसले लेना वाला है.
यही नहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का दौरा तो बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान भारत इंडियन नेवी के लिए लड़ाकू विमान राफेल का मैरीन वर्जन खरीदने के लिए फ्रांस के साथ बातचीत को आगे बढ़ाएगा.
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरे का मुख्य फोकस इन देशों के साथ भारत के ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, रक्षा उत्पादन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में संबंधों का प्रगाढ़ करना है.
इन राष्ट्राध्यक्षों के अलावा मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य मेहमान होंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.
सूत्रों ने बताया कि सभी वीवीआईपीज के दौरों में यूक्रेन संकट एजेंडे में मुख्य रूप से छाया रहेगा. यूक्रेन संकट पर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भारत से उम्मीदें लगाए बैठा है. इसके अलावा यूक्रेन संकट यूरोप समेत दुनिया की खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित कर रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज फरवरी में भारत आ सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज का दौरा मार्च में प्रस्तावित है. फ्रांस के राष्ट्रपति का दौरा मार्च के पहले सप्ताह में संभावित है, लेकिन उनकी यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है. रिपोर्ट है कि यात्रा की तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है अथवा जरूरत पड़ने पर इसे जल्दी भी किया जा सकता है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







