
'जय हिंद, कोड भेज दीजिए...', राष्ट्रपति का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर स्कैम की कोशिश
AajTak
साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लेकर लोगों को ठगने का काम किया है. झारखंड के एक फेसबुक यूजर द्वारा अधिकारियों को घटना की जानकारी दिए जाने के बाद रांची पुलिस ने जांच शुरू की.
मौजूदा वक्त में लगभग हर दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. लोगों को ठगने और उनसे पैसे ऐंठने के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करना साइबर स्कैमर्स के लिए एक आम तरीका बन गया है. मशहूर हस्तियों और बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों के नाम पर घोटाला किया जा रहा है. साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने की कोशिश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम का फर्जी अकाउंट बना डाला.
हाल ही में, झारखंड के हजारीबाग निवासी फेसबुक यूजर मंटू सोनी को एक ऐसे अकाउंट से फ्रैंड रिक्वेस्ट का नोटिफिकेशन आया. इस प्रोफाइल का यूजरनेम, प्रोफाइल फोटो और डीटेल्स राष्ट्रपति की थी.
'व्हाट्सएप नंबर दे दीजिए...'
'राष्ट्रपति' के नाम पर बने अकाउंट से मंटू को मैसेज आया, "जय हिंद, आप कैसे हैं?" इसके बाद, प्रोफाइल के पीछे मौजूद स्कैमर ने कहा, "मैं फेसबुक का बहुत कम इस्तेमाल करती हूं, मुझे अपना व्हाट्सएप नंबर दे दीजिए."
मंटू ने अपना नंबर दिया. कुछ घंटों बाद, फेसबुक मैसेंजर पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था, "हमने आपका नंबर सेव कर लिया है और आपको अपना व्हाट्सएप कोड भेज दिया है, जो आपके व्हाट्सएप पर चला गया है. कृपया हमें जल्दी से कोड भेजें, यह 6 अंकों का कोड है."
इसके बाद टारगेट किए गए शख्स को शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है. मंटू ने X पर राष्ट्रपति भवन, झारखंड पुलिस और अन्य को टैग करते हुए इस घटना की जानकारी शेयर की.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









