
जय से अलग होने के बाद बेस्ट फ्रेंड नदीम संग जुड़ा माही का नाम, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- गिरी हुई हरकत...
AajTak
माही विज ने अपने बेस्ट फ्रेंड नदीम के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कई सारी बातें लिखीं जिसका दूसरा मतलब निकाला गया. उनका नाम नदीम के साथ जोड़ा गया. अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस और जय भानुशाली ने चुप्पी तोड़ी है.
टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अलग-अलग कारणों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने एक्टर जय भानुशाली से अपना तलाक कंफर्म किया. फिर, शनिवार को उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड नदीम के साथ पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी बातों का दूसरा मतलब निकाला गया. जिसके बाद काफी हंगामा भी मचा.
माही पर उठे सवाल, क्यों छिड़ा बवाल?
माही का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. उन्होंने नदीम को जन्मदिन की बधाई देने के साथ, उनपर ढेर सारा प्यार लुटाया. इसी बात को थोड़े अलग मतलब से देखा गया. उनका नाम नदीम से जोड़ा गया, जिसपर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भड़क गईं. माही पर उठे सवालों का जवाब अंकिता ने अपने अंदाज में दिया. उन्होंने साफ किया कि नदीम, माही और जय के लिए पिता समान हैं और उनकी बेटी के लिए पिता की तरह हैं.
अंकिता ने कहा कि लोगों को कोई हक नहीं कि वो माही और नदीम के रिश्ते पर सवाल उठाए. एक्ट्रेस की इस बात से जय भानुशाली सहमत दिखे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अंकिता की स्टोरी को री-पोस्ट करके लिखा, 'धन्यवाद अंकिता और मैं आपकी हर एक बात से सहमत हूं.'
वायरल पोस्ट पर माही ने क्या दिया जवाब?
जय के रिएक्शन के बाद माही ने भी अपने वायरल पोस्ट पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने इंस्टा पर एक लंबे वीडियो में उन लोगों को फटकार लगाई, जिन्होंने उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की. एक्ट्रेस ने कहा कि वो नदीम के लिए पिछले छह सालों से पोस्ट कर रही हैं और उतने सालों से उनकी बेटी भी नदीम को अब्बा बुलाती है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










