
'जय श्री राम' का नारा लगवाकर विवादों में घिरे तमिलनाडु के राज्यपाल RN रवि, विपक्ष ने बताया RSS का प्रवक्ता
AajTak
इंजीनियरिंग कॉलेज के एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा,
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. मदुरै के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को “जय श्री राम” का नारा लगवाने को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. राज्यपाल के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें वह छात्रों से कम्ब रामायण लिखने वाले एक प्राचीन कवि को श्रद्धांजलि देने के लिए यह नारा लगाने की अपील करते दिख रहे हैं.
इंजीनियरिंग कॉलेज के एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा, "आज के दिन हम उस महापुरुष को श्रद्धांजलि दें, जो श्रीराम के महान भक्त थे. मैं कहूंगा 'जय श्री राम', आप भी कहिए 'जय श्री राम.' छात्रों द्वारा इस नारे को दोहराते हुए वीडियो में देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बीजेपी और AIADMK के बीच हुआ गठबंधन, तमिलनाडु में अमित शाह ने किया ऐलान
DMK और कांग्रेस का हमला राज्यपाल के बयान पर सत्ताधारी DMK ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी प्रवक्ता धरनीधरन ने कहा, "यह देश के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ है. राज्यपाल बार-बार संविधान का उल्लंघन क्यों करना चाहते हैं? उन्होंने अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? वह RSS के प्रवक्ता बन चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में उन्हें उनकी 'जगह' दिखा दी है."
कांग्रेस विधायक आसन मौलाना ने भी राज्यपाल की आलोचना करते हुए कहा,"वह देश के उच्च पदों में से एक पर आसीन हैं, लेकिन ऐसे बोल रहे हैं जैसे कोई धार्मिक प्रचारक हों. भारत विविधताओं वाला देश है—धर्म, भाषा और संस्कृति में. 'जय श्री राम' के नारे लगवाकर राज्यपाल असमानता और धार्मिक विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं."
उन्होंने ANI से बात करते हुए यह भी कहा,"राज्यपाल अब RSS और BJP के प्रचारक बन चुके हैं. यह संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है."

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











