
जयशंकर, डेरेक ओ ब्रायन समेत 10 सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म, 24 जुलाई को राज्यसभा चुनाव
AajTak
गुजरात से विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिनेश जेमलभाई अनावडीया और लोखंडवाला जुगल सिंह माथुरजी का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा है. गोवा से विनय तेंदुलकर का कार्यकाल 28 जुलाई को समाप्त हो रहा है.
राज्यसभा की दस सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होगा. पश्चिम बंगाल की छह, गुजरात की तीन और गोवा की एक सीट पर चुनाव होंगे.
पश्चिम बंगाल में डेरेक ओब्रायन, डोला सेन, प्रदीप भट्टाचार्य, सुष्मिता देव, शांता छेत्री और सुखेंदु शेखर रे का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है.
गुजरात से विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिनेश जेमलभाई अनावडीया और लोखंडवाला जुगल सिंह माथुरजी का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा है. गोवा से विनय तेंदुलकर का कार्यकाल 28 जुलाई को समाप्त हो रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एस जयशंकर का दोबारा राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है जबकि बीजेपी दो नए चेहरों को मौका दे सकती है. इन तीनों सीटों पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है.
बता दें कि इन तीनों राज्यों की सभी सीटों पर 24 जुलाई को चुनाव होगा. चुनाव के लिए नामांकन की तारीख 13 जुलाई होगी.
पश्चिम बंगाल में लुज़िन्हो जोकिम फलेरियो के इस्तीफे से खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी 24 जुलाई को होगा. इस सीट का कार्यकाल दो अप्रैल 2026 तक है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











