
जयमाल होते ही दुल्हन को पता चला सीक्रेट... मंडप से सीधे हवालात पहुंच गया दूल्हा
AajTak
रेलवे में पक्की नौकरी की बात बताकर शादी रचा रहा दूल्हा हवालात पहुंच गया. दरअसल, जयमाला के बाद नौकरी का भेद खुल जाने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को मंडप से सीधे हवालात ले गई.
उत्तर प्रदेश के एटा में शादी के मंडप में पहुंचे दूल्हे को रिश्तेदारों सहित हवालात की हवा खानी पड़ गई. दरअसल, जयमाल कार्यक्रम के बाद दुल्हन ने शादी करने से साफ-साफ इनकार कर दिया. इसके बाद दूल्हे से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी. पुलिस दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को हवालात ले गई.
जानकारी के अनुसार, एटा के रहने वाले युवक निर्मल की शादी छिबरामऊ की लड़की के साथ तय हुई थी. निर्मल के परिजन ने लड़की पक्ष को बताया कि लड़का रेलवे विभाग में अफसर के पद पर तैनात है. इसके बाद शादी में दहेज के रूप में 20 लाख रुपए की बात तय हुई.
शुक्रवार को एटा के रामा पैलेस गेस्ट हाउस में शादी का आयोजन था. शादी की रस्में पूरी हो रही थीं, उसी दौरान जयमाल कार्यक्रम के बाद दुल्हन को दूल्हे की नौकरी का सच पता लग गया. इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दूल्हे के इस फर्जीवाड़े से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को हवालात ले गई.
दुल्हन के पिता बोले- वापस किए जाएं 20 लाख रुपए
दुल्हन के परिजन का कहना है कि लड़के पक्ष को दिए गए 20 लाख रुपए वापस दिलाए जाएं और दूल्हे पर फर्जीवाड़े के लिए कार्रवाई की जाए. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







