
जयपुर पहुंचे दुनियाभर के निवेशक, कल पीएम मोदी करेंगे राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर राइजिंग राजस्थान में लगाई गई राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सीधे सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में समिट पहुंचेंगे. सुबह 10.15 बजे प्रधानमंत्री उद्घाटन करते हुए निवेशकों को संबोधित करेंगे.
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रमुख उद्योगपति मंच साझा करेंगे. कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, गौतम अडाणी, आनंद महिंद्रा, संजीव पुरी, अजय एस. श्रीराम सहित देश के कई उद्योगपति मंच पर मौजूद रहेंगे. उद्घाटन सत्र में जापान के राजदूत केइची ओएनओ भी रहेंगे. इस कार्यक्रम में उद्योगपति गौतम अडानी भी शामिल होंगे.
राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर राइजिंग राजस्थान में लगाई गई राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे. इस एक्सपो में राजस्थान पवेलियन, कंट्री पवेलियन, स्टार्टअप पवेलियन, प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों,प्रमुख भारतीय और विदेशी कंपनियों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है. उद्घाटन सत्र में उद्योगपति, केंद्रीय मंत्री, सात हजार से ज्यादा निवेशक, कारोबारी और व्यापार जगत के अधिकारी, डेलिगेट्स मौजूद रहेंगे.
इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य की अर्थव्यवस्था को पांच सालों में दोगुना करके 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में बताएंगे. राजस्थान सरकार ने उम्मीद जताई है कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंटसमिट करीब 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आएंगे.
तीन दिनों तक चलने वाले राइजिंग राजस्थान समिट में आईटी में खासतौर से AI हब बनाने, सोलर एनर्जी,टूरिज़्म सेक्टर और एग्रीकल्चर सेक्टर में निवेश के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं. हर जिले के लिए निवेशकों के सामने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के थीम पर प्रजेंटेशन किया जाएगा. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ लेते ही ये आइडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था और मुख्यमंत्री ने इसे एक साल के अंदर संभव कर प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











