
जयदीप अहलावत नहीं करेंगे अक्षय खन्ना का रोल, 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट
AajTak
प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक के अक्षय खन्ना पर आखिरी समय में फिल्म 'दृश्यम 3' छोड़ने का आरोप लगाने के बाद फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक ने कास्टिंग पर बड़ा बयान दिया है.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना फिल्म 'दृश्यम 3' से बाहर हो चुके हैं. जिसके बाद इस फिल्म से जयदीप अहलावत जुड़ गए. कई रिपोर्ट्स थीं कि जयदीप अहलावत फिल्म में अक्षय खन्ना की जगह लेंगे और वही किरदार निभाएंगे. हालांकि, डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने हाल ही में इन दावों पर सफाई दी है.
बता दें कि अक्षय खन्ना के फिल्म दृश्यम छोड़ने के बाद डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहा था, 'अजय देवगन ने यह मामला पूरी तरह से मुझ पर छोड़ दिया है. यह मेरे, अक्षय और प्रोडक्शन के बीच का मसला है.
अक्षय की जगह नहीं लेंगे जयदीप! अभिषेक पाठक ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'नहीं, जयदीप अक्षय की जगह नहीं ले रहे हैं. मैं एक नया किरदार लिख रहा हूं.' यानी इससे तय हो गया है कि जयदीप के पुराने रोल में नहीं आएंगे. इससे पहले प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने भी जयदीप को एक बेहतर एक्टर भी कहा था.
कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा, 'दृश्यम एक बहुत बड़ा ब्रांड है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह फिल्म में है या नहीं. अब, जयदीप अहलावत ने उनकी जगह ले ली है. भगवान की कृपा से, हमें अक्षय से बेहतर एक्टर मिला है, और सबसे ज़रूरी बात, हमें अक्षय से बेहतर इंसान भी मिला है. मैंने जयदीप के करियर की पहली फिल्मों में से एक, आक्रोश (2010) प्रोड्यूस की थी.'
अक्षय खन्ना ने दृश्यम 3 क्यों छोड़ी? कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'हमने अक्षय खन्ना के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया था. उनकी फीस भी उनकी तरफ से काफी मोलभाव के बाद तय हुई थी. उन्होंने जोर दिया कि वह विग पहनना चाहेंगे. लेकिन (डायरेक्टर) अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि यह प्रैक्टिकल नहीं होगा, क्योंकि इससे कंटिन्यूटी की दिक्कतें आएंगी क्योंकि दृश्यम 3 एक सीक्वल है.'
उन्होंने आगे कहा, 'वह उनकी बात समझ गए और उस मांग को छोड़ने के लिए तैयार हो गए. हालांकि, उनके आस-पास के लोगों ने उन्हें सलाह दी कि अगर वह विग पहनेंगे तो ज्यादा स्मार्ट लगेंगे. इसलिए, उन्होंने फिर से वही रिक्वेस्ट की. अभिषेक मान गए और इस बात पर उनसे बात करने के लिए भी तैयार थे. लेकिन फिर, उन्होंने हमें बताया कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












