
जम्मू में जानीपुर अम्फला रोड का नाम बदलकर रखा गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग
Zee News
जम्मू के मेयर चंदर मोहन गुप्ता ने कहा है कि अगर जम्मू के लोग इस तरह से और भी किसी दूसरी जगह या फिर रोड के नाम बदलने की मांग करेंगे तो उनकी बातों पर गौर किया जाएगा.
जम्मूः भाजपा नीत उत्तर प्रदेश हुकूमत के जरिए जिलों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का अमल अब जम्मू पहुंच गया है. जम्मू में मंगल को जन संघ के मुफक्किर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के यौमे पैदाईश पर जानीपुर अम्फला रोड का नाम बदल कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी रोड रखा दिया गया है. हालांकि जम्मू में किसी सड़क का नाम बदलने का यह कोई पहला अमल नहीं है. इस से पहले भी जम्मू शहर के कुछ चैराहों के नाम बदले गए थे. मंगल को सड़क का नाम बदले जाने के इस अमल के दौरान एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. जम्मू के मेयर चंदर मोहन गुप्ता और जानीपुर वार्ड-38 के कॉर्पोरेटर और भाजपा के कार्यकर्ता इस प्रोग्राम में मौजूद थे. नाम बदलने के और प्रस्ताव मांगे इस मौके पर मेयर चंदर मोहन गुप्ता ने डॉ. श्यामा प्रसाद की जिंदगी पर रोशनी डाली. उन्होंने कहा की इस रोड का नाम हमने अपनी मर्जी से नही बदला है. इलाके के लोग लंबे अरसे से यह मांग कर रहे थे कि इस रोड का नाम बदला जाए. मुनिसिपल हाउस में इसका प्रस्ताव लाया गया और सब की मंजूरी से जानीपुर अम्फला रोड का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया है. अगर जम्मू के लोग इस तरह से और भी किसी दूसरी जगह या फिर रोड के नाम बदलने की मांग करेंगे तो उनकी बातों पर गौर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पर हाउस से मंजूरी मिलते ही नाम चेंज कर दिया जाएगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









