
जम्मू-कश्मीर: BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को दबोचा, पूछताछ जारी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है, जो भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. इससे पहले सितंबर 2025 को भी बीएसएफ ने एक अन्य पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया था.
जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को दबोचा है. घुसपैठिए को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ा गया है. वो रविवार शाम 7 बजे भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी बीएसएफ कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया. अब घुसपैठिए से पूछताछ जारी है.
इससे पहले सितंबर 2025 को भी बीएसएफ ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा था. घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी सिराज खान के रूप में हुई थी. पूछताछ में सिराज खान ने बताया था कि वो एक्ट्रेस अवनीत कौर से मिलने आया था.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ... जासूसी या हथियार की खेप पहुंचाने का इरादा?
जम्मू और कश्मीर (J&K) में घुसपैठ अब भी चुनौती बनी हुई है, हालांकि आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले कुछ सालों में ऐसे मामलों में कमी आई है. फरवरी में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान ने तंगधार सेक्टर (कुपवाड़ा जिला) में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया था.
पिछले साल नवंबर में केरन सेक्टर में भी दो आतंकवादी मारे गए थे. वहीं, अगस्त 2025 में गुरेज सेक्टर में सुरक्षा बलों ने एक हमले को नाकाम किया था. इस दौरान भी दो आतंकवादी मारे गए थे.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








