
जम्मू-कश्मीर: स्कूल के पास विस्फोटक जैसा शेल मिलने से हड़कंप, एरिया सील कर जांच शुरू
AajTak
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक नाले की खुदाई के दौरान पुराने और जंग लगे मोर्टार शेल के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. तत्काल पुलिस और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर क्षेत्र को सील कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि शेल में उच्च क्षमता वाला विस्फोटक सामग्री मौजूद है, जिसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के प्रयास जारी हैं. घटना के बाद लोगों की आवाजाही रोक दी गई है.
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब श्रमिकों को एक नाले की खुदाई के दौरान पुराना और जंग लगा मोर्टार शेल मिला. यह शेल सांबा कस्बे के एक शिक्षण संस्थान के पास से मिला, जहां लगभग सुबह 10 बजे मजदूर खुदाई का कार्य कर रहे थे. जैसे ही मजदूरों ने संदिग्ध धातु जैसी वस्तु देखी, उन्होंने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी.
नाले में मिला मोर्टार शेल
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना मिलते ही संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से घेराबंदी कर सील कर दिया. अधिकारियों का कहना है कि यह शेल काफी पुराना और जंग लगा हुआ जरूर है, लेकिन इसके अंदर मौजूद विस्फोटक सामग्री खतरनाक हो सकती है. मौके पर किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए इलाके को पूरी तरह खाली कराया गया और लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई.
मौके पर बम निरोधक दस्ता
इसके बाद बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) को बुलाया गया, जो विशेष उपकरणों और सुरक्षा गियर के साथ घटनास्थल पर पहुंचा. टीम ने पहले शेल के आसपास की मिट्टी हटाई और फिर उसकी संरचना और सुरक्षा स्तर का प्रारंभिक विश्लेषण किया.
अधिकारियों के अनुसार, यह एक उच्च ग्रेड का विस्फोटक है, जिसे बेहद सावधानी से निष्क्रिय किया जाएगा. बम निरोधक दल द्वारा शेल को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया जारी है और क्षेत्र को तब तक पूरी तरह सील रखा गया है जब तक कि पूरी जांच और सुरक्षित डिस्पोज़ल पूरा नहीं हो जाता.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








