
जम्मू-कश्मीर: सुंजवां में आतंकी हमले की जांच के लिए पहुंची NIA, 2 दिन बाद होना है PM Modi का दौरा
AajTak
जम्मू के सुंजवां में शुक्रवार सुबह-सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई. सुंजावां छावनी में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को देखकर फायरिंग कर दी. एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया जबकि सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया.
जम्मू के सुंजवां में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले की जांच में एनआईए की टीम जुट गई है. एनआईए की टीम शुक्रवार शाम को घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. बता दें कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घटनास्थल से 17 किलोमीटर दूर पाली गांव में एक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था और आतंकी हमले को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम यहां पहुंची है.
बता दें कि शुक्रवार सुबह सुंजवां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया. वहीं आतंकी हमले में सीआईएसएफ के एएसआई एसपी पटेल शहीद हो गए जबकि पुलिस हेड कांस्टेबल कठुआ के बलराज सिंह, अखनूर के एसपीओ साहिल शर्मा, ओडिशा के सीआईएसएफ के प्रमोद पात्रा और असम के अमीर सोरन घायल हो गए.
जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) संगठन से संबंधित कम से कम दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना पर एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था. उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका और फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और आतंकियों को मार गिराया.
पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा की गई टाइट
जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हमने सुरक्षा व्यवस्था को काफी पुख़्ता कर दिया था. रात हमें सूचना मिली की सुंजवां के इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हैं जिनके इरादे ठीक नहीं हैं. हमने वहां एक क्वार्डन लगाया. आज सुबह लगभग 4 बजे के आसपास आतंकवादियों ने भागते हुए हमारे बाहरी क्वार्डन पर हमला किया. सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया. कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए. आतंकवादियों की शिनाख़्त नहीं हुई है.
घटनास्थल से 17 किलोमीटर दूर पीएम मोदी का है कार्यक्रम

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











