
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में लश्कर ए तैयबा के 3 आतंकी ढेर, एक की हुई पहचान
Zee News
कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) विजय कुमार ने कहा कि शोपियां में मुठभेड़ में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों में से एक गांदरबल जिले का रहने वाला है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले (Shopian District) में मंगलवार को एक मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar E Taiba) - द रेजिस्टेंस फ्रंट (The Resistance Front) के कम से कम तीन आतंकवादी मौत के घाट उतारे गए. पुलिस के मुताबिक, इस आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. Shopian encounter, Jammu and Kashmir | Out of three killed terrorists, one terrorist has been identified as Mukhtar Shah of Ganderbal, who shifted to Shopian after killing one street hawker Virendra Paswan of Bihar: IGP Kashmir Vijay Kumar
रिपोर्ट के मुताबिक, इन में से एक आतंकी की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे के बारे में पता लगाया जा रहा है. कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) विजय कुमार ने कहा कि शोपियां में मुठभेड़ में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों में से एक गांदरबल जिले का रहने वाला है. कुमार ने कहा, “एक आतंकवादी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है. वह बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान के कत्ल करने के बाद शोपियां चला गया था.”

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








