
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मस्जिद के बाहर आतंकियों ने की फायरिंग, सैनिक के भाई की गोली मारकर हत्या
AajTak
यह घटना तब हुई जब मृतक अब्दुला रजाक, थानामंडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने गांव कुंडा टॉप में एक मस्जिद से बाहर आया. पुलिस अधिकारियों ने सूचना देते हुए बताया कि रजाक का भाई प्रादेशिक सेना में सिपाही है.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार रात आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना तब हुई जब मृतक अब्दुला रजाक, थानामंडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने गांव कुंडा टॉप में एक मस्जिद से बाहर आया. पुलिस अधिकारियों ने सूचना देते हुए बताया कि रजाक का भाई प्रादेशिक सेना में सिपाही है.
पीटीआई के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. आतंकियों ने नजदीक से मृतक के ऊपर फायरिंग की थी.
बता दें कि इससे पहले अनंतनाग जिले में बुधवार 17 अप्रैल को आतंकवादियों ने बिहार के एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आतंकवादियों ने बिजबेहरा इलाके के जबलीपोरा में राजा शाह पर नजदीक से गोलीबारी की, जिससे श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बिहार निवासी शंकर शाह के पुत्र राजा शाह के रूप में की गई थी. उसकी गर्दन में दो और पेट में दो गोलियां मारी गई थीं.
इस घटना पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने दुख जताया था. उन्होंने कहा था कि बिजबेहरा के दुखद हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें बिहार के राजा शाह नामक एक गैर स्थानीय ने हिंसा के इस संवेदनहीन कृत्य में अपनी जान गंवा दी. ये सब खत्म होना चाहिए. लोग शांति चाहते हैं, लेकिन आतंकवादी शांति नहीं चाहते. हमें इस कृत्य के खिलाफ एकजुट होना होगा. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हिंसा के इस संवेदनहीन कृत्य की निंदा करती हूं. परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








