
जम्मू-कश्मीर में LOC पर पेट्रोलिंग के दौरान धमाका, सेना के दो जवान हुए जख्मी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पेट्रोलिंग के दौरान लैंड माइंस धमाका हुआ है जिसमें सेना के दो जवान जख्मी हो गए हैं. दोनों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. ये धमाका कैसे हुआ इसकी भी जांच की जा रही है. अभी एक दिन पहले ही किश्तवाड़ में आतंकियों से सेना की मुठभेड़ हुई थी.
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास हुए एक लैंडमाइन धमाके में सेना के दो जवान बुरी तरह जख्मी हो गई. यह धमाका उस वक्त हुआ जब जवानों की एक टुकड़ी एलओसी की पेट्रोलिंग कर रही थी.
अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए. उन्होंने कहा, 'तड़के उत्तरी कश्मीर जिले के त्रेहगाम इलाके में एलओसी के पास गुगलदरा में गश्त के दौरान बारूदी सुरंग में ये धमाका हुआ था. दोनों जवानों को ड्रगमुल्ला के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है. यह धमाका कैसे हुआ सेना की तरफ से इसकी जांच की जा रही है.
बता दें कि एक दिन पहले ही गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी. पुलिस ने इसको लेकर बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट के आधार पर, सुरक्षा बलों ने चटरू में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.
इसी दौरान खुद को घिरते हुए देखकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पिछले दो महीनों के दौरान किश्तवाड़ के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ कई बार गोलीबारी हुई है. 13 सितंबर को चटरू के नैदघम इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









